scriptचिंताजनक: निजी यू-ट्यूब पर आखिर महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडल क्यों मेहरबान | Maharashtra State Teaching Board is pleased on private YouTube | Patrika News

चिंताजनक: निजी यू-ट्यूब पर आखिर महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडल क्यों मेहरबान

locationमुंबईPublished: Jan 14, 2020 01:49:18 pm

Submitted by:

Nagmani Pandey

बालभारती के क्यूआर कोड में गड़बड़ी, हिंदी पढऩे वाले छात्र परेशानपिछले साल हिंदी पाठ्यक्रम में बदलाव के साथ ही जोड़ा गया क्यूआर कोड

चिंताजनक: निजी यू-ट्यूब पर आखिर महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडल क्यों मेहरबान

चिंताजनक: निजी यू-ट्यूब पर आखिर महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडल क्यों मेहरबान

नागमणि पांडेय

मुंबई. महाराष्ट्र राज्य पाठ्य पुस्तक निर्मिती व अभ्यासक्रम संशोधन मंडल ने हिंदी के छात्रों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड चालू किया है। क्यूआर कोड की मदद से छात्रों को यू-ट्यूब पर पाठ्यक्रम से संबंधित सभी जानकारियां मिलती हैं। बालभारती और शिक्षण मंडल अब निजी यू-ट्यूब पर मेहरबान हैं। इसका फायदा निजी यू-ट्यूबर उठा रहे हैं। यह लोग यू-ट्यूब वीडियो बालभारती के प्लेटफॉर्म पर प्रमोट करने में सफल हो रहे हैं। चिंताजनक यह कि निजी यू-ट्यूब पर सही जानकारी उपलब्ध न होने के कारण हिंदी पढऩे वाले छात्र परेशान हैं।
बालभारती और शिक्षण मंडल ने गत वर्ष 10वीं के हिंदी पाठ्यक्रम में बदलाव किया था। इस बदलाव के साथ ही क्यूआर कोड जोड़ा गया था। क्यूआर कोड को मोबाइल पर स्कैन करते ही छात्र को उस पाठ से संबंधित जानकारी मिल जाती है। इससे छात्रों को पाठ्यक्रम के बाहर की भी जानकारी हासिल होती है। क्यूआर कोड का इस्तेमाल करने पर छात्रों को जानकारी वीडियो-ऑडियो दोनों विकल्पों में मिलती है।
निजी यू-ट्यूबर की घुसपैठ
बालभारती और शिक्षण मंडल द्वारा तैयार क्यूआर कोड में सिर्फ बालभारती के पाठ्यक्रम की जानकारी ही उपलब्ध है। बालभारती के ही कर्मचारी या उनकी तरफ से अधिकृत व्यक्ति का ही वीडियो या ऑडियो अपलोड करने की अनुमति है। इसके बावजूद हिंदी के पेज 26, 34, 53, 81 सहित कई पन्नों पर निजी यू ट्यूबर का वीडियो अपलोड किया गया है। क्यूआर कोड स्कैन करने पर सुनील दरेकर नामक शख्स का निजी यू ट्यूब लिंक ओपन होता है। इसके कारण कई बार छात्र भी भ्रमित हो जाते हैं।
हटाई जाए सामग्री
एक शिक्षक ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि सुनील दरेकर के यू ट्यूब पर उपलब्ध हिंदी के अभ्यासक्रम में उच्चारण के साथ ही कई गलतियां हैं। इस कारण यदि छात्रों को परीक्षा में नुकसान हो सकता है। इसलिए बालभारती को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। निजी यू ट्यूबर की सामग्री बालभारती और शिक्षण मंडल से हटाई जानी चाहिए।
शिकायत मिली है, जल्द होगी कार्रवाई
महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्मिती मंडल लोकभारती की विशेष अधिकारी अलका पोतदार ने बताया कि उन्हें भी इस बारे में कई अभिभावकों और शिक्षकों के माध्यम से शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। हम पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं हमारी सुविधा के साथ निजी यू ट्यूबर को कैसे जोड़ा गया। जल्द ही कार्रवाई कर निजी यूट्यूबर का सामग्री हटाई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो