महाराष्ट्र में वायु गुणवत्ता सुचकांक अधिकतर शहरों में संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में देखने को मिला है। आईएमडी ने शनिवार को राज्य के अन्य जिलों में मौसम कैसा रहेगा इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। मुंबई की बात की जाए तो यहां आज अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं।
वहीं मौसम विभाग का कहना है कि पुणे में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही बादल छाए रह सकते हैं। नासिक में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। जबकि नागपुर में हीट वेव चलने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। औरंगाबाद में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जबकि जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।