scriptMaharastra Voting : बीमार अमिताभ बच्चन ने नहीं डाला वोट | Maharastra Assembly Election 2019 | Patrika News

Maharastra Voting : बीमार अमिताभ बच्चन ने नहीं डाला वोट

locationमुंबईPublished: Oct 21, 2019 09:06:26 pm

Submitted by:

Basant Mourya

जया, ऐश्वर्या और अभिषेक ने किया मतदानबेटे तैमूर के साथ वोट डालने पहुंचीं अभिनेत्री करीना कपूर

Maharastra Voting : बीमार अमिताभ बच्चन ने नहीं डाला वोट

Maharastra Voting : बीमार अमिताभ बच्चन ने नहीं डाला वोट

मुंबई. महाराष्ट्र में अगली सरकार बनाने के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड के सितारे भी बड़ी संख्या में घरों से निकले और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कभी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल रहीं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी, प्रीति ङ्क्षजटा, वरुण धवन और ऋतिक रोशन नजदीकी मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वोट देने के बाद मतदान केंद्र के बाहर ज्यादातर लोगों ने मीडिया से बातचीत भी की।
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार हैं, जिस कारण वह अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाए। हालांकि जया बच्चन अभिनेत्री बहू ऐश्वर्या राय और बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचीं। सभी ने वोट भी डाला। विदित हो कि बिग बी के नाम मशहूर अमिताभ की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं है। मेडिकल जांच के लिए एक दिन वे अस्पताल में भी भर्ती थे।
वोट डालने वाली फिल्मी हस्तियों में अभिनेत्री करीना कपूर भी शामिल रहीं। बेटे तैमूर के साथ वह पोलिंग बूथ पर पहुंचीं। उल्लेखनीय है कि तैमूर बॉलीवुड के चर्चित स्टारकिड्स में एक हैं, जो अपनी क्यूटनेस के लिए जाने जाते हैं।
मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव के साथ वोट डाला। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और लारा दत्ता-महेश भूपति सहित कई सितारों ने मतदान किया। इनमें गुजरे जमाने की हास्य अभिनेत्री शुभा खोटे, पद्मिनी कोल्हापुरे, अभिनेता से सांसद बने रवि किशन, कुणाल कोहली, समेत कई मराठी और टीवी के कलाकारों ने अपना वोट डाला है।
अभिनेत्री लारा दत्ता ने पति महेश भूपति के साथ मताधिकार का इस्तेमाल किया। गीतकार जावेद अख्तर ने न सिर्फ वोट डाला बल्कि लोगों से मतदान की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को नई सरकार को चुनने में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। जो लोग वोट नहीं डालते और बाद में सरकार को कोसते हैं, वह…हैं। अभिनेता रितेश देशमुख ने पत्नी जिनेलिया डिसूजा के साथ अपने गृह क्षेत्र लातूर में मतदान किया। अभिनेता से नेता बने लोकसभा सदस्य रवि किशन ने अंधेरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो