scriptMaharastra Voting : महाराष्ट्र विधानसबा चुनाव: 4 बजे तक महाराष्ट्र में तकरीबन 44 प्रतिशत मतदान | Maharastra Assembly Election | Patrika News

Maharastra Voting : महाराष्ट्र विधानसबा चुनाव: 4 बजे तक महाराष्ट्र में तकरीबन 44 प्रतिशत मतदान

locationमुंबईPublished: Oct 21, 2019 05:38:27 pm

Submitted by:

Binod Pandey

मुख्यमंत्री दवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मताधिकार का इस्तेमालमुंबई में वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचीं उद्योग, फिल्म, राजनीति और खेल हस्तियांशाम छह बजे तक होगी वोटिंग, आखिरी मिनटों में कई पोलिंग बूथों पर लगी है लंबी लाइन

Maharastra Voting : महाराष्ट्र विधानसबा चुनाव: 4 बजे तक महाराष्ट्र में तकरीबन 44 प्रतिशत मतदान

Maharastra Voting : महाराष्ट्र विधानसबा चुनाव: 4 बजे तक महाराष्ट्र में तकरीबन 44 प्रतिशत मतदान

मुंबई. महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। राजनीति, खेल, उद्योग-व्यापार से लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने राज्य की अगली सरकार चुनने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शाम चार बजे तक राज्य में तकरीबन 44 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। अब आखिर के कुछ मिनटों की वोटिंग बाकी है। कई पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में वोट डाले। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य के अलावा मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई में मतदान किया। राज्य में मतदान की शुरुआत धीमी हुई, मगर दिन चढऩे के साथ ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लाइन लंबी होती गई। दोपहर बाद कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई।
विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भाजपा-शिवसेना की महायुति और विपक्षी दलों कांग्रेस-एनसीपी के गठबंधन के बीच है। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के साथ ही सतारा लोकसभा सीट पर उप-चुनाव भी हो रहा है। कई जगहों पर ईवीएम में खराबी की शिकायतें भी दर्ज कराई गई हैं।

चुनाव आयोग से मिली जानकारी अनुसार सुबह नौ बजे तक महाराष्ट्र में केवल 5.46 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो दोपहर एक बजे तक 21.07 प्रतिशत रही। दोपहर एक से तीन बजे के बीच मतदान केंद्रों पर वोटरों की संख्या तेजी से बढ़ी। छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो राज्य में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। तीन बजे तक मुंबई में 35.2 प्रतिशत मतदान हुआ था।

मुंबई में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सहित कई नेताओं और मंत्रियों ने वोट डाले। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, राज ठाकरे, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुंबई में मताधिकार का इस्तेमाल किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो