scriptMaharastra Election : बागी तेवर पर उतरे संजय निरुपण, सीनियर नेताओं को सुनाई खरी-खोटी | Maharastra Election : | Patrika News

Maharastra Election : बागी तेवर पर उतरे संजय निरुपण, सीनियर नेताओं को सुनाई खरी-खोटी

locationमुंबईPublished: Oct 04, 2019 02:20:28 pm

Submitted by:

Binod Pandey

अपनों की उपेक्षा से उग्र हुए निरुपम, अपनाए बागी तेवर
हिंदी भाषी समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले निरुपम की नाराजगी ने कांग्रेस और एनसीपी के उन प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा दी है, जिनके क्षेत्र में बड़ी संख्या में हिंदी भाषी वोटर हैं।

Maharastra Election : बागी तेवर पर उतरे संजय निरुपण, सीनियर नेताओं को सुनाई खरी-खोटी

Maharastra Election : बागी तेवर पर उतरे संजय निरुपण, सीनियर नेताओं को सुनाई खरी-खोटी

मुंबई. एक दिन पहले ट्विट कर नाराजगी जाहिर करने वाले मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपण शुक्रवार को बागी तेवर पर उतर गए हैं। टिकट बंटवारे से दुखी संजय अपनी पूरी भड़ास कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर उतार रहे हैं। कांग्रेस के लिए उन्होंने पहले ही प्रचार करने से मना कर दिया है। हिंदी भाषी समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले निरुपम की नाराजगी ने कांग्रेस और एनसीपी के उन प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा दी है, जिनके क्षेत्र में बड़ी संख्या में हिंदी भाषी वोटर हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन में भेदभाव का आरोप संजय निरुपम ने लगाया है। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के चलते संगठन को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे लोगों में समझ की कमी है। पार्टी ने योग्य लोगों के साथ न्याय नहीं किया है। संजय निरुपम टिकट बंटवारे से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ जुड़े लोग साजिश रच रहे हैं।
निरुपम ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी से जुड़े लोगों को पार्टी में अलग-थलग किया जा रहा है। ऐसा ही चलता रहा तो वह लंबे समय तक कांग्रेस में नहीं रह पाएंगे। निरूपम ने कहा कि कांग्रेस में अब फीडबैक सिस्टम खत्म हो गया है।
महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने वर्सोवा सीट से अपने उम्मीदवार को टिकट नहीं दिए जाने पर भी सवाल उठाए और दावा किया कि वह सही प्रत्याशी को टिकट देने के लिए कह रहे थे। उन्होंने स्वयं को चुनाव प्रचार अभियान से अलग रखने का ऐलान करते हुए कहा कि कुछ सीटों को छोड़ दें तो कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी।

निरुपम ने कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड्गे पर भी जमकर निशाना साधा। निरूपम ने कहा कि खड्गे ने हमारे उम्मीदवारों से बात नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पूरा मॉडल ही दोषयुक्त है। मुस्लिम समाज को दरकिनार करने का आरोप लगाया और इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह ठीक नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो