scriptखुलासा: टेलर के मार्का से लगा हत्यारो का सुराग | mahim murder accused arrest | Patrika News

खुलासा: टेलर के मार्का से लगा हत्यारो का सुराग

locationमुंबईPublished: Dec 08, 2019 01:14:22 am

Submitted by:

Nagmani Pandey

प्रॉपर्टी के लिए दत्तक बेटी ने प्रेमी के सहयोग से किया था मर्डरमाहिम समुद्र किनारे सूटकेस में मिला था शवनाबालिग प्रेमी हिरासत में, आरोपी बेटी गिरफ्तारहत्या के बाद तीन दिनों तक घर में ही रखा शवशव के कई टुकड़े कर सूटकेस में भरा और मीठी नदी में फेंक दिया

खुलासा: टेलर के मार्का से लगा हत्यारो का सुराग

खुलासा: टेलर के मार्का से लगा हत्यारो का सुराग

नागमणि पांडेय
मुंबई. माहिम दरगाह के पीछे खाड़ी में एक सूटकेस में टुकड़ों में कटा शव पिछले सप्ताह मिला था। इसकी गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि संपत्ति के लिए दत्तक बेटी ने अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिल कर 59 साल के बेनेट रिबेलो की हत्या की थी। हत्या के बाद शव को तीन दिन तक दोनों ने घर में ही रखा। इसके बाद शव को टुकड़ों में काट कर एक सूटकेस में भरा और उसे मीठी नदी में फेंक दिया। मुंबई क्राइम ब्रांच ने हत्या आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके नाबालिग प्रेमी को भी हिरासत में लिया गया है।
बेनेट ने आराध्य जीतेंद्र पाटील उर्फ रिया बेनेट रिबेलो (19) को गोद लिया था। हिरासत में लिया गया रिया का प्रेमी 16 साल का है। माहिम पुलिस को दो दिसंबर रात सूचना मिली कि समुद्र किनारे एक बैग तैर रहा है। अमेरिकन टूरिस्टर कंपनी के इस सूटकेस में व्यक्ति का हाथ दिख रहा है। पुलिस ने बैग कब्जे में लेकर खोला, जिसमें व्यक्ति का कटा हुआ हाथ-पैर और शरीर के अन्य अंग थे। व्यक्ति का गुप्तांग भी काट कर एक थैली में रखा हुआ था। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर संयुक्त पुलिस आयुक्त संतोष रस्तोगी, पुलिस उपायुक्त शहाजी उमाप, सहायक पुलिस आयुक्त नेताजी भोपले, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगदीश साईल, पुलिस उप-निरीक्षक योगेश चव्हाण, सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश जाधव, सुरेखा जोंजाल, महेंद्र पाटील आदि की टीम जांच कर रही थी।
टेेलर के नाम से शव की पहचान

खुलासा: टेलर के मार्का से लगा हत्यारो का सुराग
मृतक के शर्ट पर अलमो मेंस वेयर टेलर का नाम लिखा था। इस टेलर की तलाश में पुलिस जुट गई। पुलिस को जानकारी मिली कि टेलर कुर्ला के बेलग्रामी रोड परिसर में रहता है। इस टेलर का नाम अयूब है, जिसकी पिछले डेढ़ साल की बिल बुक जांची गई। इसी बुक में एक नाम बेनेट रिबेलो (59) का मिला। मृतक के शव का कपड़ा टेलर की बुक में लगे कपड़े से मिल रहा था। इसके बाद पुलिस ने उस पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू की।
फेसबुक से मिला पता

खुलासा: टेलर के मार्का से लगा हत्यारो का सुराग
जांच के दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया पर बेनेट की तलाश शुरू क। फेसबुक पर बेनेट रिबेलो के घर का पता मिला। फेसबुक पर एक कार्ड अपलोड किया गया था, जिसमें पूरा पता लिखा था। बेनेट फाइव स्टार होटल में म्यूजिक शो करते थे। इसके बाद पुलिस सांताक्रूज में वाकोला मस्जिद के पास स्थित द्वारका कुंज पहुंची, जो बेनेट का घर है। वहां पता चला कि दत्तक बेटी के साथ बेनेट वहां रहते थे। इस दौरान घर पर आराध्या अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मौजूद थी।
पुलिस को किया गुमराह
पुलिस ने आराध्या और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। आराध्या ने बताया कि वह कनाडा गए हैं। लेकिन, पुलिस को उनकी बातों पर संदेह हुआ। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ तो दोनों टूट गए। बेनेट की हत्या का गुनाह दोनों ने कबूल लिया।
प्रेम-प्रसंग के खिलाफ

खुलासा: टेलर के मार्का से लगा हत्यारो का सुराग
आरोपियों ने बताया की बेनेट आराध्या का शोषण कर रहा था। साथ ही आरोपियों के बीच प्रेम-प्रसंग के भी वह खिलाफ था। प्रॉपर्टी पर नजर गड़ाए दत्तक बेटी और उसके नाबालिग प्रेमी ने बेनेट की हत्या करने की साजिश रची। प्लान के अनुसार घर में ही डंडे और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। बेनेट के मुंह पर मच्छर मारने वाला ब्लैक हिट भी इस्तेमाल किया था। शव को टुकड़ों में काटने के लिए गर्म चाकू का इस्तेमाल किया गया। शव के टुकड़ों को सूटकेस में भर कर ऑटो रिक्शा से ले गए और मीठी नदी में फेंक दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो