scriptMaratha Reservation Andolan Manoj Jarange hunger strike ends on 9th day given time till January 2 | Maratha Andolan: मान गए मनोज जरांगे, 9वें दिन खत्म की भूख हड़ताल, सरकार को दिया 2 जनवरी तक का समय | Patrika News

Maratha Andolan: मान गए मनोज जरांगे, 9वें दिन खत्म की भूख हड़ताल, सरकार को दिया 2 जनवरी तक का समय

locationमुंबईPublished: Nov 02, 2023 08:03:54 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Manoj Jarange Hunger Strike End: जालना जिले के अंबड तालुका के अंतरवाली सराटी गांव में मनोज जरांगे मराठा आरक्षण के लिए भूख हड़ताल पर थे।

manoj_jarange_hunger_strike_maratha_reservation.jpg
9वें दिन खत्म हुई मनोज जरांगे की भूख हड़ताल!
Maratha Reservation Andolan: मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर बहुत बड़ी खबर है। मराठा आंदोलन के प्रमुख चेहरे मनोज जरांगे पाटील ने आज (2 नवंबर) नौवें दिन अपना अनशन खत्म कर दिया है। साथ ही महाराष्ट्र सरकार को मराठा आरक्षण लागू करने के लिए 2 जनवरी 2024 तक का समय दिया है। इसके साथ ही मराठा नेता ने स्पष्ट कहा है कि यह राज्य सरकार को आखिरी अल्टीमेटम है। इसके बाद मराठा मुंबई कूच करेंगे और तीव्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2 जनवरी के बाद मुंबई के सभी नाके ब्लॉक कर दिए जाएंगे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.