scriptMaha Decision News: महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में अब मराठी अनिवार्य, आगामी बजट सत्र में प्रस्ताव होगा पास | Marathi mandatory in all schools of Maharashtra, proposal will be pass | Patrika News

Maha Decision News: महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में अब मराठी अनिवार्य, आगामी बजट सत्र में प्रस्ताव होगा पास

locationमुंबईPublished: Feb 13, 2020 12:40:06 pm

Submitted by:

Rohit Tiwari

सभी स्कूलों ( Schools ) में पहली से 10वीं तक मराठी अनिवार्य ( Marathi Compulsory ), उद्योग और मराठी भाषा मंत्री ( Minister ) ने दी जानकारी, आगामी बजट सत्र में प्रस्ताव ( Proposal ) होगा पास, मराठी भाषा को लेकर विस्तार से चर्चा ( Discuss In Detail )

Maha Decision News: महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में अब मराठी अनिवार्य, आगामी बजट सत्र में प्रस्ताव होगा पास

Maha Decision News: महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में अब मराठी अनिवार्य, आगामी बजट सत्र में प्रस्ताव होगा पास

मुंबई. राज्य के सभी स्कूलों में पहली से 10वीं तक मराठी विषय को अनिवार्य किया गया। विधि मंडल के आगामी बजट सत्र में पास होने वाले संबंधित विधेयक के बारे में बुधवार को जानकारी देते हुए उद्योग और मराठी भाषा मंत्री सुभाष देसाई ने बताया कि पाठ्यक्रमों में मराठी भाषा अनिवार्य करने के लिए एक समिति नियुक्ति की गई थी। इसके बाद कानूनी और न्याय विभाग ने अन्य राज्यों के अधिनियम और केंद्रीय शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए अपनी राय दी है। अन्य राज्यों में कानूनों की तर्ज पर तैयार किए गए मराठी भाषा अधिनियम के प्रस्ताव पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

सभी स्कूलों में मराठी भाषा की पढ़ाई होगी अनिवार्य!

 

Maha Decision News: महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में अब मराठी अनिवार्य, आगामी बजट सत्र में प्रस्ताव होगा पास

27 फरवरी को मिलेगी मंजूरी…
जल्द ही राज्य के सभी स्कूलों में पहली से 10वीं तक के मराठी विषय अनिवार्य किए जाएंगे। इस संबंध में एक विधेयक को आगामी विधान सत्र में अनुमोदित किया जाएगा। अधिवेशन के पहले दिन 24 फरवरी को विधेयक सदन में पेश किया जाएगा, जबकि देसाई ने बताया कि 27 तारीख को मराठी भाषा के दिन के औचित्य को सही ठहराते हुए इस बिल को मंजूरी दे दी जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो