Marathwada Liberation Day 2023: मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिन आज, जानें इससे जुड़ा रोचक इतिहास
मुंबईPublished: Sep 17, 2023 11:29:34 am
Marathwada Liberation Day 2023 History, Significance: भारत की आजादी के बाद हैदराबाद रियासत को भारत में मिलाने का संघर्ष मुखर हो गया। वंदे मातरम् गाते हुए लोग जुड़ते गए।


मराठवाड़ा मुक्ति दिवस 2023 का इतिहास और महत्त्व
Marathwada Mukti Sangram Din History, Significance: मराठवाड़ा मुक्ति दिवस (Marathwada Liberation Day) आज (17 सितंबर) धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन को मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस भी कहा जाता है। तत्कालीन हैदराबाद रियासत का 17 सितंबर 1948 को भारत संघ में विलय हुआ था। यह दिन विशेष रूप से भारतीय सैनिकों द्वारा हैदराबाद रियासत को हराने के बाद मराठवाडा के भारतीय संघ के साथ एकीकरण की याद दिलाता है। इसके पीछे एक अनूठा इतिहास है। तो आईये जानते है इस विशेष दिन से जुड़े ऑपरेशन पोलो (Operation Polo) और हैदराबाद के विलय का इतिहास।