scriptमीरा भायंदर विप्र फाउंडेशन की कार्यकारिणी ने ली शपथ | Meera Bhayandar Vip Foundation Executive sworn oath | Patrika News

मीरा भायंदर विप्र फाउंडेशन की कार्यकारिणी ने ली शपथ

locationमुंबईPublished: May 06, 2019 05:49:24 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

वार्षिक पालखी यात्रा व महाभण्डारा

विप्र फाउंडेशन की  कार्यकारिणी ने ली शपथ

विप्र फाउंडेशन की कार्यकारिणी ने ली शपथ

मीरा भायंदर. विप्र फाउंडेशन महाराष्ट्र ने मीरा रोड के ब्ल्यू मून क्लब में मीरा भायंदर विप्र फाउंडेशन की कार्यकारिणी के सदस्यों को एक समारोह के दौरान शपथ ग्रहण कराई। इस समारोह में विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरस्वती गौड़ का स्वागत किया गया। सरस्वती गौड़ ज्योतिषाचार्य महावास्तु व वैदिक रत्न की विशेषज्ञ हैं। शपथ ग्रहण समारोह में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक किशन जोशी, महाराष्ट्र अध्यक्ष राजेन्द्र झिरमिरिया, राष्ट्रीय महासचिव सीए सुनील शर्मा, दयाराम पालीवाल, पूर्व अध्यक्ष विजय बसावतिया, मीरा भायंदर नागरिक संस्था के संस्थापक ओम प्रकाश कावडिया, सीए अभिषेक तिवाड़ी, विनोद झिरमिरिया, दिनेश शर्मा, पियूष शर्मा, सुमित चतुर्वेदी, महेश गौड़ आदि गणमान्य उपस्थित थे।

वार्षिक पालखी यात्रा व महाभण्डारा

मुंबई. माता साल्फा देवी की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुलुंड पश्चिम के आशा नगर में पालखी यात्रा निकाली गई। सल्फा देवी सेवक मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में माता की प्रतिमा को पालखी में रख कर कई क्षेत्रों में भ्रमण कराया गया। श्रद्धालु ढोल तासे के धुन पर खूब झूमे। अनुष्ठान में महाभण्डारे का आयोजन किया गया। आयोजन में सभी राजनीतिक, प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्रों जुड़े लोगों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर राकेश शेट्टी, अमित गुप्ता, नितिन, सुमित पाटिल, जगदीश शेट्टी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो