scriptमुलुंड-माटुंगा और पनवेल-वाशी के बीच मेगा ब्लॉक | Mega block between Mulund-Matunga and Panvel-Vashi | Patrika News

मुलुंड-माटुंगा और पनवेल-वाशी के बीच मेगा ब्लॉक

locationमुंबईPublished: Oct 20, 2019 05:04:48 pm

Submitted by:

Arun lal Yadav

Mega block: मुलुंड-माटुंगा और पनवेल-वाशी: चर्चगेट-मुंबई सेंट्रल के बीच ब्लॉक
 

मुलुंड-माटुंगा और पनवेल-वाशी के बीच मेगा ब्लॉक

मुलुंड-माटुंगा और पनवेल-वाशी के बीच मेगा ब्लॉक

मुंबई. सेंट्रल रेलवे पर अनुरक्षण कार्य के चलते आज मेगा ब्लॉक रहेगा। सुबह 10.37 बजे से दोपहर 03.06 बजे तक कल्याण से छूटनेवाली अप फास्ट लाइन की सभी सेवाएं दिवा-परेल स्टेशनों के बीच अप स्लो लाइन पर चलाई जाएंगी तथा दिवा एवं परेल के बीच सभी स्टेशनों पर रूकेंगी और परेल से अप फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी और अपने गंतव्य स्टेशन पर 20 मिनट देरी से पहुंचेगी।

सुबह 10.05 बजे से दोपहर 3.22 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से छूटने वाली डाउन फास्ट /सेमी फास्ट लाइन की गाडिय़ां अपने संबंधित हाल्ट के अलावा घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप, मुलुंड तथा दिवा स्टेशन पर रूकेंगी और अपने गंतव्य स्टेशन पर 20 मिनट देरी से पहुंचेगी। सुबह 11.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से छूटने वाली/पहुंचनेवाली स्लो गाडियां अपने गंतव्य स्टेशन पर 10 मिनट देरी से पहुंचेगी। दादर और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस आने वाली सभी मेल / एक्सप्रेस ट्रेनों को मुलुंड और माटुंगा स्टेशनों के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और यह अपने गंतव्य स्टेशन पर निर्धारित समय से 20 मिनट देरी से पहुंचेगी।

शार्ट टर्मिनेशन

50104 रत्नागिरी-दादर सवारी गाड़ी की सेवा दिवा स्टेशन पर समाप्त कर दी जाएगी एवं 50103 दादर-रत्नागिरी सवारी गाड़ी दिवा स्टेशन से चलाई जाएगी। दादर से दिवा विशेष लोकल चलाई जाएगी। यह लोकल दादर से 15.40 बजे प्रस्थान; ठाणे 16.06 बजे प्रस्थान कर दिवा 16.13 बजे पहुंचेगी।

पनवेल-वाशी अप तथा डाउन हार्बर लाइनों पर 11.10 बजे से 3.40 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए सभी अप हार्बर लाइन सेवाएं पनवेल / बेलापुर से सुबह 11.06 बजे से अपराह्न 4.01 बजे तक और डाउन हार्बर लाइन से बेलापुर / पनवेल के लिए सीएसएमटी से सुबह 10.03 बजे से 3.16 बजे तक निरस्त रहेगी। ठाणे के लिए सुबह 10.12 बजे से 3.53 बजे तक पनवेल / बेलापुर से छूटने वाली अप ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं और पनवेल के लिए सुबह 11.14 बजे से 3.20 बजे तक ठाणे से छूटने वाली डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन की सेवाएं निरस्त रहेंगी। खारकोपर के लिए सुबह 11.45 बजे से दोपहर 2.45 बजे तक नेरुल से छूटने वाली हार्बर लाईन सेवाए तथा नेरुल के लिए दोपहर 12.15 बजे से दोपहर 3.15 बजे तक खारकोपर से छूटने वाली हार्बर लाईन सेवाएं निरस्त रहेगी। इस दौरान पनवेल-अंधेरी सेवाएं निरस्त रहेगी। ब्लाक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल ट्रान्सहार्बर सेवाए उपलब्ध रहेगी।


आज चर्चगेट-मुंबई सेंट्रल के बीच जम्बो ब्लॉक
वेस्टर्न रेलवे आज चर्चगेट तथा मुंबई सेंट्रल लोकल स्टेशनों के बीच 10.35 बजे से 15.35 बजे तक अप तथा डाउन धीमी लाइनों पर जम्बो ब्लॉक रखा जाएगा। अप तथा डाउन धीमी लाइन की सभी ट्रेनों को चर्चगेट तथा मुंबई सेंट्रल लोकल स्टेशनों के बीच फास्ट लाइनों पर चलाया जाएगा। अप एवं डाउन दिशा की कुछ उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो