scriptबारिश से पहले बंद किए जाएंगे महानगर के 20 खतरनाक पुल | Metropolitan 20 Dangerous Bridge will be closed before rain | Patrika News

बारिश से पहले बंद किए जाएंगे महानगर के 20 खतरनाक पुल

locationमुंबईPublished: May 19, 2019 06:25:25 pm

Submitted by:

Navneet Sharma

बीएमसी ने नहीं की कोई वैकल्पिक व्यवस्था

बारिश से पहले बंद किए जाएंगे महानगर के 20 खतरनाक पुल

बारिश से पहले बंद किए जाएंगे महानगर के 20 खतरनाक पुल

मुंबई. अगले महीने से बारिश शुरू होगी, जिसके लिए बीएमसी और रेलवे तैयारी में जुट गई हैं। नालों की सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है। साथ ही जर्जर पादचारी पुलों के मरम्मत का भी किया जा रहा है। लेकिन खतरनाक घोषित 20 पुलों को आम लोगों के आवागमन के लिए बंद किया जा सकता है। इससे लोगों को भारी परेशानी हो सकती है।

सीएसएमटी स्थित हिमालय पुल हादसे के बाद महानगर के सभी पुलों का ऑडिट कराया गया। ऑडिट में महानगर के 14 पुलों को खतरनाक बताया गया है। इसके अलावा छह अन्य पुलों को भी इसमें शामिल किया गया है। इन खतरनाक पुलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।

इन खतरनाक पुलों में मरीन लाइंस स्टेशन के पास स्थित पुल का भी समावेश है। इन पुलों में मेघवाड़ी नाले के पास का पुल और बांद्रा-धारावी नाले के पुल का भी समावेश है। इनमें से आठ पुलों को यात्रियों के लिए बंद कर उन्हें तोड़ दिया गया है। बाकी 12 खतरनाक पुलों पर भी जल्द ही हथौड़ा चलने वाला है।

उल्लेखनीय है कि 14 मार्च को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास बीएमसी के हिमालय पादचारी पुल (एफओबी) का एक हिस्सा गिर गया था। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो