scriptGang Rape एक और नाबालिग से गैंगरेप से सहमी मुंबई | minnor gang rape mumbai fir lodge five aqused | Patrika News

Gang Rape एक और नाबालिग से गैंगरेप से सहमी मुंबई

locationमुंबईPublished: Sep 04, 2019 08:12:13 pm

Submitted by:

Nagmani Pandey

पांच दरिंदो ने नाबालिग को बनाया हवश का शिकार
तीन गिरफ्तार , दो फरार
 

Gang Rape एक और नाबालिग से गैंगरेप से सहमी मुंबई

Gang Rape एक और नाबालिग से गैंगरेप से सहमी मुंबई

मुंबई . चूनाभट्टी में एक 19 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप किए जाने के बाद उपचार के दौरान लड़की की मौत हो गई थी | इस घटना से अभी मुंबईकर उभरे नहीं है की अँधेरी में एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ पांच आरोपियों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है | मामले में अँधेरी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जब की दो आरोपी अभी भी फरार है | एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपी लड़की की जान पहचान के हैं। लड़की ने रविवार को मामले की शिकायत की जिसके बाद अंधेरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की। फरार आरोपियों की तलाश जारी है साथ ही पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया है। इससे पहले चेम्बूर इलाके में मूल रूप से जालना की रहने वाली लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात सामने आई थी। लड़की ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले में राकांपा और कांग्रेस ने सरकार पर हमला करते हुए शहर में कानून व्यवस्था का सवाल उठाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो