scriptशादी के बाद नाबालिग से बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ्तार | Minor raped, youth arrested after marriage | Patrika News

शादी के बाद नाबालिग से बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ्तार

locationमुंबईPublished: May 21, 2019 05:49:53 pm

Submitted by:

Navneet Sharma

बलात्कार: मेहमान बन कर आए लड़के ने 16 साल की लड़की को प्यार के जाल में फंसाया

शादी के बाद नाबालिग से बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ्तार

शादी के बाद नाबालिग से बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ्तार

भिवंडी. फुले नगर नंबर-1 में मेहमान बन कर आए लड़के ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को पहले प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद नाबालिग के साथ वह फरार हो गया। महाराष्ट्र के बीड जिले में ले जाकर लड़के ने अपनी मां और पिता के सहयोग से नाबालिग की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली। इसके बाद आरोपी लड़का नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।

पीडि़ता की शिकायत पर भिवंडी शहर पुलिस ने आरोपी लड़के सहित उसके मां-बाप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक कुंदन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसे 22 मई तक पुलिस रिमांड में रखने का आदेश दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कुंदन बबन डोलस नामक युवक भिवंडी के फुलेनगर रिश्तेदारी में आया था। इसी बीच उसने रिश्तेदार के पड़ोस की 16 वर्षीय लड़की से प्रेम संबंध बना लिया। पहले वह नाबालिग लड़की को मुंबई के मानखुर्द लेकर गया। इसके बाद लड़की को बीड जिले के खड़की देवला ले गया, जहां शादी के बाद नाबालिग का शारीरिक शोषण करने लगा।

मिठाई खिलाने के बहाने अश्लील हरकत
नवी मुंबई. रबाले पुलिस स्टेशन की हद में अलग-अलग क्षेत्रों में दो नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीडऩ का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में यह घिनौनी हरकत करने वाले बुजुर्ग आरोपी नाबालिगों के परिचित हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दिवा परिसर में रहने वाले तुलसीदास वाकड (76) पर वाली चौथी कक्षा में पढऩे वाली नौ वर्षीय लड़की के साथ अश्लील हरकत का आरोप लगा है।
बिल्डिंग के नीचे बच्ची खेल रही थी, उसी समय वाकड ने परीक्षा में मिले अंक के बारे में पूछताछ की। इसके बाद अच्छे नंबर से पास होने की बात कहते हुए मिठाई खिलाने के बहाने वह पीडि़ता को बिल्डिंग के पीछे ले गया, जहां उसके साथ अश्लील हरकत की। नाबालिग ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सोसायटी में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद परिजनों नेे रबाले पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।

भाई-बहन का रिश्ता तार-तार
भिवंडी. वलगांव में बुआ के घर आई पांच वर्षीय मामा की लड़की के साथ बुआ के लड़के ने बलात्कार कर भाई-बहन के रिश्ते के तार-तार कर दिया। पीडि़त बच्ची की मां की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने 16 वर्षीय भूपेंद्र उर्फ भोजू विजय प्रकाश दुबे सहित उसकी मां पूनम देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी अनुसार पीडि़ता को बहला-फुसला कर भूपेंद्र बिल्डिंग की सीढिय़ों के नीचे एकांत में ले गया। शाम को लड़की जब अपने घर आई तो उसे असह्य दर्द होने लगा। मां के पूछने पर पीडि़ता ने पूरी जानकारी दी।

इसके बाद लड़की की मां ने अपनी ननद से पूछताछ की तो जवाब मिला कि जो कुछ हुआ, उसे भूल जाओ। पुलिस में मामला दर्ज होने की भनक लगते ही मां-बेटा फरार हैं।


नाबालिग ने 55 साल के व्यक्ति पर लगाया यौन उत्पीडऩ का आरोप
दीघा परिसर में रहने वाले मदन पासवान (55) को रबाले एमआईडीसी पुलिस ने 11 वर्षीय लड़की के अप्राकृतिक यौन उत्पीडऩ के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी एमआईडीसी परिसर में एक कंपनी में बतौर सुरक्षा गार्ड काम करता था। उसी परिसर की नाबालिग लड़की कंपनी के सामने से जा रही थी। उसने पीडि़ता को बहाने से बुलाया और एक बंद कंपनी में ले गया, जहां उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। परिजनों के साथ पीडि़ता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो