script

गरीबी हटाने के नाम पर कांग्रेस ने देश में बढ़ाई गरीबी : मोदी

locationमुंबईPublished: Apr 12, 2019 09:37:52 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

पीएम और सीएम ने पार्टी प्रत्याशी सुजय पाटील के लिए मांगा जनता का समर्थन

पीएम और सीएम ने पार्टी प्रत्याशी सुजय पाटील के लिए मांगा जनता का समर्थन

पीएम और सीएम ने पार्टी प्रत्याशी सुजय पाटील के लिए मांगा जनता का समर्थन

मुंबई. कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार पर प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों ने देश को लूटा है। यह लोग देश के गरीबों और किसानों के दुश्मन हैं। यदि देश से गरीबी हटानी है तो कांग्रेस को भी हमेशा के लिए हटाना होगा। देश तभी भ्रष्टचार मुक्त होगा। भाजपा प्रत्याशी सुजय पाटील के समर्थन में शुक्रवार को अहमदनगर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश की जनता को पता है कि गरीबी हटाने की बात करने वाले कांग्रेसियों ने ही गरीबी बढ़ाई है। अब फिर से उन्हें मौका नहीं देना चाहिए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रिपाई के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, राज्य के वरिष्ठ मंत्री गिरीश महाजन, राम शिंदे सहित कई नेता प्रधानमंत्री की जनसभा में मौजूद रहे।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस के साथ ही यूपीए के सहयोगी दल महाराष्ट्र को भी लूट रहे थे। जनता की आकांक्षा पूरी होते यह लोग नहीं देख पा रहे हैं, इसीलिए रोड़ा बने हुए हैं। भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सबका साथ सबका विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि आपका एक-एक मत हमारे लिए बहुमूल्य है।
पवार पर साधा निशाना

राकांपा प्रमुख शरद पवार से उन्होंने सवाल किया कि उन्होंने कांग्रेस क्यों छोड़ी थी? आज उसी के साथ हैं। जो कांग्रेस कश्मीर को भारत से अलग करना चाहती है, उसी कांग्रेस के साथ राकांपा खड़ी है। इनकी नीयत में खोट है।
सरकार के काम से जनता खुश

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मोदी सरकार के काम से जनता खुश है। इसी का नतीजा है कि पांच साल बाद अहमदनगर में मोदी की सभा हो रही है तो पिछली सभा की तुलना में इस बार ज्यादा लोग आए हैं। यह इस बात का भी संकेत है कि जनता सरकार के साथ है।

ट्रेंडिंग वीडियो