scriptअब सप्ताह भर बाद मानसून के मुंबई पहुंचने के आसार | Monsoon arrives in Mumbai for a week now | Patrika News

अब सप्ताह भर बाद मानसून के मुंबई पहुंचने के आसार

locationमुंबईPublished: Jun 15, 2019 12:21:49 am

Submitted by:

Binod Pandey

चक्रवात वायु के चक्कर में धीमी पड़ी मानसून की चाल

patrika mumbai

अब सप्ताह भर बाद मानसून के मुंबई पहुंचने के आसार

मुंबई. वायु चक्रवात की मार से महाराष्ट्र और गुजरात भले बच गए, मगर इसके चक्कर में मानसून की चाल धीमी पड़ गई है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के मुंबई पहुंचने में सप्ताह भर का समय लग सकता है। वैसे मुंबई और ठाणे सहित आसपास के इलाकों में मंगलवार से ही मानसून बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी तेज हवा के साथ कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ गिरे या पेड़ों की डालियां गिरने की खबर है। पेड़ गिरने से जुड़े हादसों में दो दिन दिन के भीतर महानगर में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
सूखे से त्रस्त महाराष्ट्र में बेसब्री से मानसून का इंतजार किया जा रहा है। महाराष्ट्र के कोकण क्षेत्र में अमूमन मानसून की बारिश जून के पहले सप्ताह में शुरू हो जाती है। चूंकि इस साल केरल में ही मानसून सप्ताह भर की देरी से आठ जून को पहुंचा, इसलिए माना जा रहा था कि 15 जून तक यह मुंबई पहुंच जाएगा। लेकिन समुद्री चक्रवात वायु के चलते मानसून धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। अनुमान है कि मानसून अब 24 जून के बाद ही मुंबई पहुंचेगा।
मौसम विभाग की निदेशक शुभांगी भूते ने बताया कि वायु के चलते मानसून एक सप्ताह देरी से पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि मानसून 13 डिग्री पर कर्नाटक पहुंच चुका है। लेकिन चक्रवात के असर के चलते थोड़ा धीमी गति से महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चक्रवात का असर कम होगा, मानसून महाराष्ट्र के कोकण तट की ओर बढ़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो