मुंबई

mumbai छह वर्षो में मुंबई में 2704 इमारत गिरने की दुर्घटना में 234 लोगों की मौत

छह वर्षो में मुंबई में 2704 इमारत गिरने की दुर्घटना में 234 लोगों की मौत

मुंबईJul 16, 2019 / 02:53 pm

Nagmani Pandey

mumbai छह वर्षो में मुंबई में 2704 इमारत गिरने की दुर्घटना में 234 लोगों की मौत

मुंबई . मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी और सुरक्षित शहर कहा जाता है. परन्तु पिछले साढ़े पांच वर्षों में मुंबई शहर में कुल 2704 इमारत गिरने की दुर्घटनाओं में कुल 234 लोगों की मौत 840 जख्मी होने की जानकारी आरटीआय कार्यकर्ता शकील अहमद शेख को बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने दी है |
आरटीआय कार्यकर्ता शकील अहमद शेख ने आपत्काल व्यस्थापन विभागा से सन 201३ से 2018 तक मुंबई शहर में कितनी ईमारत गिरने की घटनाये हुयी है. तथा इन दुर्घटनाओं में कितने लोगों की मौत हुईं है. एवं कितने लोग जख्मी हुए है इसकी जानकारी मांगी थी. इस सन्दर्भ में बृहन्मुंबई महानगरपालिका आपत्कालीन व्यस्थापन विभागाके सुचना अधिकारी तथा सहाय्यक अभियंता सुनील ने शकील अहमद शेख को जानकारी सुचना अधिकार अधिनियम-2005 के अंतर्गत उपलब्ध कराई है. जानकारी के अनुसार सन 2012 से जुलाई 2018 तक कुल 2704 इमारत गिरने की दुर्घटना हुई हैं जिसमे 234 लोगो की मृत्यु और 840 लोग जख्मी हुए हैं.
*वर्षानुसार घटनाएँ

2013 में कुल 531 ईमारत गिरने की दुर्घटनाओ में कुल 101 लोगों की मौत हुई है और कुल 183 लोग जख्मी हुए है.
2014 में कुल 343 ईमारत गिरने की दुर्घटनाओ में कुल 21 लोगों की मौत हुई है 100 लोग जख्मी हुए है
2015 में कुल 417 ईमारत गिरने की दुर्घटनाओ में कुल 15 लोगों की मौत हुई है और कुल 120 लोग जख्मी हुए है
2016 में कुल 486 ईमारत गिरने की दुर्घटनाओ में कुल 24 लोगों की मौत हुई है और कुल 171 लोग जख्मी हुए है
2017 में कुल 568 ईमारत गिरने की दुर्घटनाओ में कुल 66 लोगों की मौत हुई है और कुल 165 लोग जख्मी हुए है
2018 से जुलाई 2018 तक 359 ईमारत गिरने की दुर्घटनाओ में कुल 7 लोगों की मौत हुई है 100 लोग जख्मी हुए है
 

Home / Mumbai / mumbai छह वर्षो में मुंबई में 2704 इमारत गिरने की दुर्घटना में 234 लोगों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.