scriptअंधेरी लोखंडवाला में 19 वर्षीय लड़की से गैंगरेप ,चार आरोपी फरार | mumbai andheri lokhandwala gaing rape | Patrika News

अंधेरी लोखंडवाला में 19 वर्षीय लड़की से गैंगरेप ,चार आरोपी फरार

locationमुंबईPublished: Aug 11, 2019 03:49:13 pm

Submitted by:

Nagmani Pandey

अंधेरी लोखंडवाला में 19 वर्षीय लड़की से गैंगरेप ,चार आरोपी फरार

mumbai

अंधेरी लोखंडवाला में 19 वर्षीय लड़की से गैंगरेप ,चार आरोपी फरार

नागमणि पांडेय
मुंबई . अँधेरी लोखंडवाला स्थित मिल्लत नगर ब्रिज के पास एक 19 वर्षीय लड़की के साथ गैंग रेप किए जाने का मामला सामने आया है | मामले में ओशिवारा पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुटी है |
जानकारी अनुसार मूल रूप जालना की रहने वाली 19 वर्षीय पीड़ित लड़की अँधेरी स्टेशन के पास ही रहती थी वंही स्टेशन के पास सोती थी | शुक्रवार रात आरोपियों ने लड़की को किसी बहाने लोखंडवाला स्थित मिल्ल्त नगर ब्रिज के पास ले गए | वंही पास में झाड़ियों में लड़की के साथ चार युवको ने गैंगरेप किए | बताया जा रहा है की लड़की घटना के बाद बेहोश हो गई | किसी तरह होश आने के बाद वह सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची और इस की शिकायत दर्ज कराई | मामले में पुलिस लड़की के बयान पर चार लोगो के खिलाफ गैंगरेप और जबरन बलात्कार का मामला दर्ज किया है | मामले में पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है | इस संदर्भ में ओशिवारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर गायके से संपर्क किए जाने पर पत्रिका को बताया की क्राइम पीआई से संपर्क करे | इसके बाद क्राइम पीआई से संपर्क किया गया | लेकिन कोई जवाब नहीं मिला | इससे कंही ना कंही पुलिस भी इस हाईप्रोफाइल परिसर में हुए इस गैंगरेप के मामले को छुपाने में जुटे होने का संभावना जताया जा रहा है | अगर ऐसा नहीं है तो पुलिस जानकारी देने के क्यों कतरा रही है यह भी एक सवाल बना
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो