scriptMumbai artificial rain cloud seeding can be done in city to tackle air pollution | Mumbai AQI: प्रदूषण से निपटने के लिए मुंबई में कराई जा सकती है कृत्रिम बारिश, सीएम शिंदे का बड़ा ऐलान | Patrika News

Mumbai AQI: प्रदूषण से निपटने के लिए मुंबई में कराई जा सकती है कृत्रिम बारिश, सीएम शिंदे का बड़ा ऐलान

locationमुंबईPublished: Nov 21, 2023 07:50:10 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Mumbai Artificial Rain: बुलेट ट्रेन, मेट्रो रेल और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक रोड जैसी प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं वाले क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

mumbai_pollution_eknath_shinde.jpg
मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सीएम शिंदे सख्त
Eknath Shinde on Mumbai Pollution: मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कृत्रिम बारिश कराने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) मुंबई में क्लाउड सीडिंग के माध्यम से कृत्रिम बारिश कराने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय फर्म के साथ एग्रीमेंट करने पर काम कर रही है। मंगलवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 126 था, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.