मुंबई- बैंगलोर महामार्ग पर भीषण दुर्घटना ,तीन की मौत
मुंबई- बैंगलोर महामार्ग पर भीषण दुर्घटना ,तीन की मौत
छिन्न-विछिन्न अवस्था में बरामद हुआ शव

नागमणि पांडेय
मुंबई : मुंबई-बंगलौर महामार्गा पर रविवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगो की मौत हो गई है | यह कार मुंबई से पुणे के तरफ जा रही थी | यह दुर्घटना इतना भीषण था की शव छिन्न-विछिन्न हो गए थे | जब की घायल एक व्यक्ति को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है |
जानकारी अनुसार दुर्घटना में मृत लोगो में पराग हेरगावकर, राजेंद्र मांजरे और अभिषेक शर्मा का समावेश है | मुंबई -बैंगलोर महामार्ग पर सुबह छह बजे के करीब मुंबई से पुणे के तरफ स्विफ्ट कार (MH 12 EM 7944) तेज रफ़्तार में जा रही थी | तभी सड़क पर खड़े ट्रक (GJ 31 T2614) को स्विफ्ट कार ने पीछे से जोरदार ठोककर मार दी | इस दुर्घटना में कार में सवार तीनो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई | इस दुर्घटना के बाद बचाव कार्य कर रहे लोगो की माने तो यह दुर्घटना इतना भीषण था की तीनो के शव छिन्न-विछिन्न अवस्था में कार से निकाला गया | महामार्ग पुलिस की माने तो प्राथमिक जानकारी में अनुमान लगाया जा सकता है की बारिश के कारण ही यह दुर्घटना हो सकती है |
अब पाइए अपने शहर ( Mumbai News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज