Mumbai Building Collapse: मुंबई के बांद्रा इलाके में बिल्डिंग का ढांचा गिरा, एक की मौत और 18 लोग घायल
मांजरेकर ने कहा कि हमें अंदर फंसे पांच लोग दिख रहे हैं। उन्हें बचाने का काम शुरू है। उन्होंने कहा कि हमें लग रहा है कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कम से कम एक दिन लगेगा। इस हादसे पर एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट आशीष कुमार ने कहा कि हादसे में 1 और व्यक्ति को जिंदा बचा लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।अभी भी राहत बचाव कार्य जारी है। एक और व्यक्ति को बचाया गया है। 25-30 लोगों के दबे होने की आशंका है लेकिन इसके सटीक आकंड़े अभी स्पष्ट नहीं है। इमारत की मंजिल एक के ऊपर एक आकार में गिरने के कारण भीतर जाने में समय लग रहा है: आशीष सिंह, NDRF डिप्टी कमांडर pic.twitter.com/y3UyvcvXJk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2022
इस हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे भी पहुंचें और हालात का जायजा लिया। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने का निर्देश भी दिया है। वे बोले कि सभी चार इमारतों को नोटिस जारी किया गया था। बावजूद इसके लोग यहां रह रहे थे। आदित्य ने कहा कि सभी को बचाना प्राथमिकता है।#WATCH Four-storey building collapse in Kurla, Mumbai | 1 more rescued alive. Rescue operation on. No confirmation on how many people still trapped: Ashish Kumar, NDRF Deputy Commandant
— ANI (@ANI) June 28, 2022
Total 8 people rescued so far, as per BMC pic.twitter.com/5X1WIPHTiT