scriptMumbai: मुंबई के जुहू में 75 साल के बिजनेसमैन पर 35 साल की महिला से रेप का मामला दर्ज, ‘डी गैंग’ के नाम से दी जान से मारने की धमकी | Mumbai: Case filed 75 yr-old businessman in rape of a 35 Yr Old woman | Patrika News

Mumbai: मुंबई के जुहू में 75 साल के बिजनेसमैन पर 35 साल की महिला से रेप का मामला दर्ज, ‘डी गैंग’ के नाम से दी जान से मारने की धमकी

locationमुंबईPublished: Jun 16, 2022 09:31:42 am

Submitted by:

Subhash Yadav

मुंबई के जुहू में एक 75 साल के बिजनेसमैन द्वारा 35 साल की महिला से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rape_2.jpg

demo pic

मुंबई: मुंबई के जुहू में एक महिला के साथ एक बिजेनसमैन द्वारा रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी बिजनेसमैन की उम्र 75 साल है और पीड़ित महिला की उम्र 35 साल है। इस मामले में एमआईडीसी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालंकि अभी तक पुलिस ने इस केस में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने महिला को ‘डी गैंग’ के नाम से जान से मारने की धमकी भी दी है।
इस पूरे मामले पर पुलिस ने कहा कि मुंबई के जुहू इलाके में एक 75 साल के बिजनेसमैन द्वारा 35 वर्ष की महिला के साथ रेप किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला से दो करोड़ रुपये लोन के रूप में लिए थे। बाद में जब महिला ने अपने पैसे मांगने शुरू किये तो वह महिला से झगड़ा करने लगा। फिर विवाद बढ़ा तो उसनें महिला को दाऊद इब्राहिम के नाम पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसनें पीड़िता के साथ रेप किया।
यह भी पढ़ें

Mumbai Shocker: कोलकाता से मुंबई नौकरी की तलाश में आई 19 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, चार गिरफ्तार

https://twitter.com/ANI/status/1537275074625286145?ref_src=twsrc%5Etfw
एमआईडीसी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने महिला के साथ रेप की घटना को कब अंजाम दिया। इससे पहले मुंबई के कुर्ला इलाके में एक 19 साल की विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। यह महिला कोलकाता से मुंबई नौकरी की तलाश में आई थी। पुलिस ने इस केस में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो