scriptMumbai corona Big Negligence : कोविड मरीजों के बीच रखा शव | Mumbai corona Big Negligence | Patrika News

Mumbai corona Big Negligence : कोविड मरीजों के बीच रखा शव

locationमुंबईPublished: May 25, 2020 11:49:06 am

Submitted by:

Binod Pandey

मुंबई के अस्पताल ( Hospital ) का एक ओर हैरान करने वाला वीडियो ( Video ) , डेड बॉडी ( Dead Body ) की दूसरी तरफ से एक अन्य महिला मरीज ( Patient ) उस डेड बॉडी का वीडियो बना रही है। वीडियो ( Video ) बनाने वाली मरीज महिला कह रही है कि यह डेड बॉडी कोरोना पीडि़त महिला की है जो करीब 11- 12 घंटे से यहां पड़ी है।

Mumbai corona Big Negligence : कोविड मरीजों के बीच रखा शव

Mumbai corona Big Negligence : कोविड मरीजों के बीच रखा शव

मुंबई. सायन अस्पताल के बाद अब मुंबई के राजावाड़ी अस्पताल में मरीजों के बीच कोरोना के मरीज का शव रखे होने का वीडियो सामने आया है। वीडियो को महाराष्ट्र के नेता नितेश राणे ने ट्वीट करके राजावाड़ी अस्पताल की अव्यवस्था को उजागर किया है।
वीडियो में दिख रहा है एक डेड बॉडी प्लास्टिक में लपेटी हुई वार्ड मे बेड पर रखी है। जब कि दूसरी तरफ एक महिला मरीज बैठी है। डेड बॉडी की दूसरी तरफ से एक अन्य महिला मरीज उस डेड बॉडी का वीडियो बना रही है। वीडियो बनाने वाली मरीज महिला कह रही है कि यह डेड बॉडी कोरोना पीडि़त महिला की है जो करीब 11- 12 घंटे से यहां पड़ी है। इस मृतक महिला ने तड़प-तड़प कर अपनी जान दे दी, लेकिन अस्पताल का कोई भी कर्मचारी उसके पास नहीं आया उसको प्यास लगी थी।
वीडियो बनाने वाली महिला बोल रही है कि मृतक महिला ने उससे पानी भी मांगा था लेकिन, किसी भी तरह की सेफ्टी यानी ग्लब्स वगैरह नहीं होने के कारण वह उसे पानी नहीं पिला सकी और उस महिला ने दम तोड़ दिया। कर्मचारियों ने उसकी डेड बॉडी को प्लास्टिक बैग में लपेटकर वहीं पर अस्पताल में मरीजों के बीच छोड़ दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो