script

Mumbai Corona Effect : केरल की डेढ़ हजार नर्से मुंबई के अस्पतालों को छोड़कर गई

locationमुंबईPublished: May 31, 2020 08:11:43 pm

Submitted by:

Binod Pandey

मनपा प्रशासन ( Bmc Administration ) को जानकारी ( Information ) लेने का निर्देश दिया है। जानकारी लेने के बाद उन्हें नोटिस ( Notice ) भेजा जाए। ताकि सही जानकारी सामने आ सके। और इन नर्सो के खिलाफ क्या कार्रवाई ( Take Action ) की जा सकती है, यह देखा जाए।

Mumbai Corona

Coronavirus

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. कोरोना के संकट काल में मुंबई के कई निजी अस्पतालों में कार्य कर रही केरला की नर्से अपने राज्य में चली गई हैं। इसके कारण इन अस्पतालों में नर्सों की कमी हो गई है। अगर ऐसा ही रहा तो कई अस्पतालों को बंद करना पड़ेगा। ऐसा अस्पताल के प्रमुखों का कहना है। यह बात मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर ने कही।
किशोरी पेडणेकर ने बताया है कि यह बात सही है कि कई नर्सेस केरला चली गई हैं। फि़लहाल वोकहार्ड अस्पताल से यह जानकारी मिली है। और अगर ट्रेन शुरू होती है तो और लोग भी जा सकते हैं। इसलिए मनपा प्रशासन को जानकारी लेने का निर्देश दिया है। जानकारी लेने के बाद उन्हें नोटिस भेजा जाए। ताकि सही जानकारी सामने आ सके। और इन नर्सो के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा सकती है। यह देखा जाए।
यह भी पढ़े:-Lockdown 5.0: एक बार फिर से Cinema Halls के हाथ लगी निराशा, हिंदी सिनेमा जगत पर बना हुआ है संकट

Mumbai Corona Effect : केरल की डेढ़ हजार नर्से मुंबई के अस्पतालों को छोड़कर गई
महापौर ने कहा कि अगर यह नर्से अपने गृह राज्य चली गई हैं तो कोई बात नहीं अपने राज्य और मुंबई में भी बड़े पैमाने पर नर्सेस हैं। उन्हें काम पर लिया जाए। ताकि आगे चलकर कोई परेशानी न हो।