scriptMumbai Corona News : एक दिन में रिकॉर्ड 7,862 मरीज बढ़े, अस्पतालों से 5,366 डिस्चार्ज | Mumbai Corona News | Patrika News
मुंबई

Mumbai Corona News : एक दिन में रिकॉर्ड 7,862 मरीज बढ़े, अस्पतालों से 5,366 डिस्चार्ज

महाराष्ट्र में महामारी का कहर: काबू में नहीं आ रहा कोरोना
मुंबई में संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार के पार
राज्य में कोरोना से अब तक 9,893 लोगों की मौत

मुंबईJul 11, 2020 / 12:24 am

Binod Pandey

Mumbai Corona News : एक दिन में रिकॉर्ड 7,862 मरीज बढ़े, अस्पतालों से 5,366 डिस्चार्ज

Mumbai Corona News : एक दिन में रिकॉर्ड 7,862 मरीज बढ़े, अस्पतालों से 5,366 डिस्चार्ज

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. रोकथाम के तमाम उपायों के बावजूद महाराष्ट्र में कोरोना काबू में नहीं आ रहा है। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड, पुणे और नासिक सहित अन्य जिलों में महामारी का फैलाव जारी है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 7,862 लोग संक्रमित पाए गए। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 38 हजार 461 तकक पहुंच गई। इनमें 1.32 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 95,647 संक्रमितों का उपचार जारी है। 24 घंटे के दौरान 226 लोगों की मौत हुई। महामारी राज्य में 9,893 लोगों की जान ले चुकी है। संक्रमितों का रिकवरी रेट 55.62 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 4.15 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक 12.53 लाख लोगों की जांच की गई है, जिसमें 19 प्रतिशत से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
Mumbai Corona News : एक दिन में रिकॉर्ड 7,862 मरीज बढ़े, अस्पतालों से 5,366 डिस्चार्ज

मुंबई में 90 हजार पार
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 1337 नए मामले सामने आए। इसके साथ महानगर में संक्रमितों की संख्या 90,461 तक पहुंच गई। इनमें 61,934 ठीक हो चुके हैं जबकि 23 हजार से ज्यादा का इलाज जारी है। उपचार के दौरान 73 लोगों ने आज दम तोड़ दिया। मायानगरी में महामारी से 5,205 लोगों की मौत हो चुकी है। पुणे में 35,232, ठाणे में 57,138 और नासिक में 6,585 संक्रमित अब तक मिले हैं।
Mumbai Corona News : एक दिन में रिकॉर्ड 7,862 मरीज बढ़े, अस्पतालों से 5,366 डिस्चार्ज
नवी मुंबई में 12 की मौत
नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में आज 12 लोगों की मौत हुई। शहर में 371 नए मामले सामने आए। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 10,230 तक पहुंच गई। ठाणे मनपा में 13,837, केडीएमसी में 13,192, उल्हासनगर में 3,785, भिवंडी में 2,832, मीरा भायंदर में 5,566, वसई विरार में 7,236 और पनवेल मनपा क्षेत्र में 3,879 संक्रमित अब तक मिले हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो