ज्ञात हो कि यह पूरा मामला मुंबई के भांडुप इलाके से सामने आया है। पुलिस ने एक 42 साल की महिला और उसके परिवार के तीन सदस्यों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा हुआ है। इस वारदात में महिला के बेटे और बेटी भी शामिल हैं। महिला और उसके परिवार के सदस्यों पर आरोप है कि इन लोगों ने कथित तौर पर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक का नाम विनोद साटम बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें
Mumbai: गोरेगांव में 13 साल के लड़के का 5 महीने से कर रहे थे यौन शोषण, 6 नाबालिग लड़कों पर केस दर्ज
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला विनोद साटम के साथ रिश्ते में थी। लेकिन मृतक आरोपी महिला के साथ रोजाना मारपीट करता था। महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि साटम उसके बच्चों के साथ भी मारपीट करता था। लगातार मारपीट से परेशान महिला और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने विनोद साटम को जमकर पीटा था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। फिर उसकी मौत हो गई। भांडुप पुलिस का कहना है कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद विनोद साटम को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। जिसके बाद पुलिस ने महिला और उसका परिवार से पूछताछ की और जांच के बाद इन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।