scriptMumbai: दही हांडी उत्सव के बीच मुंबई में बड़ा हादसा, बोरीवली इलाके में चार मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका | Mumbai four storey building collapsed in Saibaba Nagar of Borivali West Many people feared trapped | Patrika News

Mumbai: दही हांडी उत्सव के बीच मुंबई में बड़ा हादसा, बोरीवली इलाके में चार मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका

locationमुंबईPublished: Aug 19, 2022 01:53:03 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Mumbai Building Collapse Video: हादसे के समय इमारत में सात से आठ परिवार रह रहे थे। फ़िलहाल स्थानीय नागरिकों की मदद से यहां बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजकर 45 मिनट पर इमारत ढह गई।

Mumbai Borivali Saibaba Nagar Building Collapse Video

मुंबई में चार मंजिला इमारत ढही

Mumbai Borivali Building Collapse Saibaba Nagar: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के बोरीवली इलाके (Borivali News) के साईबाबा नगर (Saibaba Nagar) में एक चार मंजिला इमारत शुक्रवार दोपहर को ढह गई। माना जा रहा है कि रहवासी इलाके में स्थित इमारत के मलबे में कई लोग दबे हो सकते है।
यह हादसा ऐसे समय पर हुआ है, जब मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में दही हांडी उत्सव की धूम है। जानकारी के मुताबिक, बोरीवली पश्चिम के साईनगर में चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस इमारत का नाम गीतांजली है। इस इमारत में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य शुरू हो चुका है। जबकि बीएमसी (BMC) अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके है।
यह भी पढ़ें

मुंबई से दिल्ली का सफर अब सिर्फ 12 घंटे में होगा तय… नितिन गडकरी ने कंपनियों से की लग्जरी बस बनाने की अपील

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस इमारत में सात से आठ परिवार रह रहे थे। फ़िलहाल स्थानीय नागरिकों की मदद से यहां बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजकर 45 मिनट पर इमारत ढह गई। इस बीच स्थानीय लोगों से जानकारी मिल रही है कि इस हादसे में पड़ोस के फुटपाथ पर रहने वाले कुछ लोग भी घायल हुए हैं।
https://twitter.com/mid_day?ref_src=twsrc%5Etfw
अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग इमारत के मलबे में दबे हुए हैं और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। हादसे का शिकार हुई इमारत काफी पुरानी बतायी जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो