scriptmumbai गोवंडी में दो मंजिला घर गिरने से आठ घायल | mumbai govandi shivaji nagar building collaps two injured | Patrika News

mumbai गोवंडी में दो मंजिला घर गिरने से आठ घायल

locationमुंबईPublished: Jul 08, 2019 09:49:44 am

Submitted by:

Nagmani Pandey

मुंबई के गोवंडी में दो मंजिला घर गिरने से आठ घायल
 

govandi

mumbai गोवंडी में दो मंजिला घर गिरने से आठ घायल

मुंबई . मुंबई के गोवंडी स्थित शिवाजी नगर इलाके में बड़ा हादसा हो गया है | इस हादसे में दो मंजिला इमारत गिरने से आठ लोग घायल हो गए है | घायलों को इलाज के लिए घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है |
जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 2 बजे के करीब गोवंडी के शिवाजी नगर में स्थित इस दो मंजिला बिल्डिंग में 20 लोग सो रहे थे | तभी अचानक बिल्डिंग गिर गया | इस घटना के बाद स्थानीय लोगो ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन दल को सूचना देने के बाद बचाव कार्य में जुट गए | इस दौरान मलबे में फंसे लोगो को बाहर निकाल कर राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है |घायल आठ लोगो में से झुबेदा बेगम सय्यद(70 ), आयेशा बानू सय्यद(21 ) , नूरजहाँ बानू सय्यद (45 ) हालत में अभी सुधार बताया जा रहा है | घर के गिरने के कारणों का पता नहीं चला है लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि जिस तरह मुंबई में पिछले 10 दिनों से लगातार बारिश हो रही है उसकी वजह से भी ये हादसा हो सकता है |
गौरतलब है कि 2 जुलाई को मुंबई के ईस्ट के पिंपरीपाड़ा में भारी बारिश के कारण दीवार गिर गई थी | इस हादसे में करीब 27 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे | इससे पहले पुणे के पास कोंढवा इलाके में भी 28 जून देर रात एक मकान की दीवार गिर गई थी | इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो