मुंबई

mumbai लोकल पर पत्थर फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

लोकल पर पत्थर फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार
 

मुंबईJul 28, 2019 / 11:01 pm

Nagmani Pandey

mumbai लोकल पर पत्थर फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुंबई . हार्बर रेलवे मार्ग पर मानखुर्द -वाशी के बिच लोकल ट्रेन पर पत्थर बाजी की गयी थी | इस हमले में एक गार्ड सहित कुछ यात्री घायल हो गए थे | मामले में वाशी जीआरपी ने मानखुर्द के चिता कैम्प में रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है |
वाशी जीआरपी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नंदकिशोर सस्ते ने बताया की आरोपी कन्नन धनपाल हरिजन (20 ) को गिरफ्तार किया है | शनिवार को हार्बर रेलवे मार्ग पर मानखुर्द -वाशी के बिच चलती लोकल पर पत्थर बाजी किया गया था | इस हमले में एक लोकल के गार्ड सहित कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे | इस घटना के बाद घायलों को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया था | मामले में वाशी जीआरपी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू किया | जिसके बाद पुलिस ने जांच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कन्नन को मानखुर्द के चिता कैंप स्थित मुंशी स्कुल के पास से गिरफ्तार किया गया है | इस के खुलफ़ ठाणे में चोरी का मामला दर्ज है | इसके साथ ही अन्य कई जगहों पर मामला दर्ज होने की संभावना है |

Home / Mumbai / mumbai लोकल पर पत्थर फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.