बांद्रा की रहने वाली महिला की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने आरोपी प्रीतम कानफड़े, विहार रामटेके, मोहित देसाई, इरफान सैय्यद और उसकी पत्नी जयदा सैय्यद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इन सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी, मूल्यवान दस्तावेजों की जालसाजी और अन्य कई मामलों में केस दर्ज किया गया है।
घटना की जानकारी देते हुए महिला ने कहा कि उसकी बहन ने उसे आरोपी प्रीतम कानफड़े से मिलवाया था। इसके बाद वह अगस्त 2021 और अप्रैल 2022 के बीच में भी आरोपी से मिली थी। इन मुलाकातों के दौरान आरोपी ने महिला को बताया कि वह सरकारी नौकरी दिलवा सकता है उसकी अच्छी पकड़ है। इसके बाद जब पीड़िता अपनी बहन के घर पर आई थी, तब प्रीतम ने उसे फोन करके कहा कि मंत्रालय में एक जगह खाली हुई है, लेकिन इसके लिए उसे 9 लाख रुपए का भुगतान करना होगा।
मिली जानकरी के मुताबिक पुलिस ने बताया है किठगों ने सबसे पहले महिला को अपने विश्वास में ले लिया। वह महिला से जो-जो कहते थे, वह मान लेती थी। इसके बाद महिला ने कई बार ठगों को किश्तों में पैसे देती गई। बाद में सभी आरोपियों ने पीड़िता के फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद महिला को इन ठगों पर शक हुआ। ठगों ने महिला को नौकरी नहीं लगने पर पैसे वापस करने का भी दावा किया था। उन्होंने महिला दो फर्जी चेक दे दिए थे। पुलिस को इस रैकेट में कुछ सरकारी कर्मचारी भी शामिल होने का शक हैं।