scriptMumbai Life line Local And Metro : मुंबई की लाइफलाइन पर मंथन, बड़ा सवाल, पहले किसके लिए | Mumbai Life line Local And Metro | Patrika News

Mumbai Life line Local And Metro : मुंबई की लाइफलाइन पर मंथन, बड़ा सवाल, पहले किसके लिए

locationमुंबईPublished: May 29, 2020 04:58:46 pm

Submitted by:

Binod Pandey

मनपा की सेवा ( Service ) जिस जगह शुरू है,वहीं ट्रेन रोकी जाए और कर्मचारियों ( Employee ) को काम की जगह पहुंचाने के लिए मेट्रो भी शुरू करने पर और फायदा ( Advantage ) होगा। बेस्ट उपक्रम ( Best Enterprise ) की बस भी कर्मचारियों को अधिक संख्या में उपलब्ध कराया जाएगा।

Mumbai Life line Local And Metro : मुंबई की लाइफलाइन पर मंथन, बड़ा सवाल, पहले किसके लिए

Mumbai Life line Local And Metro : मुंबई की लाइफलाइन पर मंथन, बड़ा सवाल, पहले किसके लिए

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. लॉकडाउन के समय अत्यावश्यक सेवा देने वालों को कोई परेशानी न हो इसलिए रेलवे, मेट्रो शुरू करने को लेकर राज्य सरकार से बातचीत शुरू है। जल्द ही इस संबंध में निर्णय होने की संभावना है। यह बात मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कही।
आयुक्त ने कहा कि मुंबई से बाहर विरार, नालासोपारा, कल्याण, अम्बरनाथ से मुंबई काम पर आने वाले कर्मचारियों को चार से छह घंटे यात्रा करनी पड़ती है। इन कर्मचारियों के लिए रेलवे, मेट्रो शुरू होने पर उनका समय बचेगा।

Mumbai Life line Local And Metro : मुंबई की लाइफलाइन पर मंथन, बड़ा सवाल, पहले किसके लिए
आयुक्त चहल का कहना है कि कर्मचारियों के लिए 100 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्णय के बाद मनपा के अत्यावश्यक सेवा के कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों को काम पर आना पड़ता है। इनमें से हजारों की संख्या में कर्मचारी मुंबई से बाहर से आते हैं।
जिन्हें पांच से छह घन्टे समय लगता है। इसके कारण मनपा और अत्यावश्यक सेवा के कर्मचारियों के लिए सुबह 06 से 10 और शाम को 5 से 8 के बीच रेलवे शुरू किया जाए और केवल मनपा की सेवा जिस जगह शुरू है,वहीं ट्रेन रोकी जाए और कर्मचारियों को काम की जगह पहुंचाने के लिए मेट्रो भी शुरू करने पर और फायदा होगा। बेस्ट उपक्रम की बस भी कर्मचारियों को अधिक संख्या में उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही निर्णय होगा।
Mumbai Life line Local And Metro : मुंबई की लाइफलाइन पर मंथन, बड़ा सवाल, पहले किसके लिए

ट्रेंडिंग वीडियो