मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच हाथापाई, चलती ट्रेन से धक्का देने की कोशिश! देखें वायरल वीडियो
मुंबईPublished: Oct 12, 2023 08:41:27 pm
Mumbai Local Train: अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह घटना कब और कहां किस लोकल ट्रेन में हुई। कुछ लोगों ने यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


मुंबई लोकल में मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Mumbai Local Train Fight Video: मुंबई की ‘लाइफ-लाइन’ लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट और बहस कोई नई बात नहीं है। अमूमन लोकल ट्रेन में कभी महिला तो कभी पुरुष यात्रियों में झगड़ा होता ही है। कभी ये लड़ाई सीट पाने के लिए होती है तो कभी धक्का-मुक्की को लेकर शुरू होती है। हालांकि यह विवाद कुछ ही मिनटों में शांत भी हो जाता है। बहुत कम ही यात्रियों में हाथापाई की नौबत आती है।