scriptMumbai Local Train: ठाणे स्टेशन के पास तकनीकी खराबी से लड़खड़ाई लोकल सेवा, यात्रियों की मुसीबत बढ़ी | Mumbai Local Train service faltered due to technical snag near Thane railway station | Patrika News

Mumbai Local Train: ठाणे स्टेशन के पास तकनीकी खराबी से लड़खड़ाई लोकल सेवा, यात्रियों की मुसीबत बढ़ी

locationमुंबईPublished: Sep 30, 2022 09:03:07 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Mumbai Local Train: मुलुंड से कल्याण की ओर जा रहा तेज लोकल धीमी पटरी पर जा रहा थी। लेकिन इसी दौरान कुछ तकनीकी खराबी आ गई और वह लोकल ट्रेन फंस गई।

mumbai_local_train_news.jpg

मुंबई में फिर चरमराई सेंट्रल रेलवे की लोकल सेवा

Mumbai News: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं शुक्रवार देर शाम में तकनीकी खराबी से लड़खड़ा गई। बताया जा रहा है कि ठाणे रेलवे स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण मध्य रेल यातायात करीब 45 मिनट के लिए बाधित हो गया। ठाणे से कांजुरमार्ग स्टेशन तक करीब लोकल ट्रेने कतार में लगी है, जबकि प्लेटफॉर्म भी यात्रियों से भर गया हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, कल्याण की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनें देरी से चल रही है। चूंकि पीक आवर्स में लोकल ट्रेनों के लेट होने से घर जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra: ‘मां सरस्वती’ पर दिए विवादित बयान पर छगन भुजबल कायम, कहा- जिसकी पूजा करनी हो करों, मुझे बोलने का अधिकार है

इस समस्या के कारण कल्याण जाने वाली ट्रेनों को मुलुड स्टेशन पर रोक दिया गया है, जिस वजह से पूरे रूट पर स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही. लोकल ट्रेन के लेट होने के कारण दादर, कुर्ला, घाटकोपर, ठाणे, डोम्बिवली, कल्याण आदि प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ लग गई है।
ट्रेनों के लेट होने से ठाणे स्टेशन पर इतनी भीड़ हो गई है कि भगदड़ की आशंका बन गई है। बताया जा रहा है कि आधे घंटे से ज्यादा समय बाद ठाणे स्टेशन से कल्याण की दिशा में पहली लोकल ट्रेन रवाना हुई। इससे यात्रियों को जोरदार धक्का लगा।
मुलुंड से कल्याण की ओर जा रहा तेज लोकल धीमी पटरी पर जा रहा थी। लेकिन इसी दौरान कुछ तकनीकी खराबी आ गई और वह लोकल ट्रेन फंस गई। इससे अन्य लोकल ट्रेनों का परिवहन भी प्रभावित हुआ। डाउन स्लो, अप स्लो और डाउन फास्ट तीनों रूट बंद हो गए।
उसके बाद करीब आधे घंटे के बाद ठाणे से डोंबिवली के लिए लोकल ट्रेन रवाना की गई। फ़िलहाल तकनिकी समस्या को दूर कर दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो