scriptMumbai MBBS student Sadichha Sane murder case Bandra Bandstand lifeguard Mittu Sukhdev Singh arrested | मुंबई: 22 वर्षीय MMBS छात्रा सदिच्छा साने की मर्डर मिस्ट्री सुलझी, लाइफगार्ड ही निकला हत्यारा | Patrika News

मुंबई: 22 वर्षीय MMBS छात्रा सदिच्छा साने की मर्डर मिस्ट्री सुलझी, लाइफगार्ड ही निकला हत्यारा

locationमुंबईPublished: Jan 20, 2023 12:13:46 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Sadichha Sane Murder Mystery: आरोपी मिट्ठू सुखदेव सिंह ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसने जेजे हॉस्पिटल (JJ Hospital) की छात्रा सदिच्छा साने की हत्या कर उसके शव को समुद्र में फेंक दिया था।

sadichha_sane_murder_case.jpg
सदिच्छा साने की हत्या की गुत्थी सुलझी
Mumbai Bandra Bandstand Crime: मुंबई के नामचीन मेडिकल कॉलेज की छात्रा सदिच्छा साने की हत्या (MBBS Student Sadichha Sane Murder) की गुत्थी सुलझ गई है। मुंबई पुलिस ने एमबीबीएस छात्रा सदिच्छा साने की हत्या के मामले में आरोपी मिट्ठू सुखदेव सिंह (Mittu Sukhdev Singh) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय लड़की को नवंबर 2021 में बांद्रा बैंडस्टैंड (Bandra Bandstand) से अगवा किया गया था। जहां आरोपी लाइफगार्ड के तौर पर काम करता था।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.