scriptMumbai: कन्हैया लाल का समर्थन करने पर नाबालिग लड़की को मिली जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला | Mumbai: Minor girl receives death threats for supporting Kanhaiyalal, know the whole matter | Patrika News

Mumbai: कन्हैया लाल का समर्थन करने पर नाबालिग लड़की को मिली जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला

locationमुंबईPublished: Jul 07, 2022 07:09:31 pm

Submitted by:

Siddharth

कन्हैया लाल का समर्थन करने पर मुंबई की एक नाबालिक लकड़ी को जान से मारने की धमकी मिली है। किशोरी ने अपने फेसबुक वॉल पर कन्हैया लाल की हत्या को लेकर कुछ टिप्पणी की थी। किशोरी की टिप्पणी के बाद उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल करके जान से मारने की धमकी दी।

unknown_caller.jpg

Unknown Caller

राजस्थान के उदयपुर में जब से कन्हैयालाल की हत्या की गई है, तब से पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ है। इस घटना को लेकर कई लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय रख रहे हैं। इस बीच मुंबई पुलिस ने कन्हैया लाल की हत्या पर एक फेसबुक पोस्ट को लेकर मुंबई की 16 साल की नाबालिक लड़की को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस घटना की जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी के मुताबिक, दक्षिण मुंबई के गिरगांव की रहने वाली नाबालिक लड़की ने इस संबंध में वीपी रोड थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करने की बात कर रही है।
यह भी पढ़ें

Mumbai News: मुंबई के कांदिवली में 5 पालतू पिल्लों की जहर से हुई मौत, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

अधिकारी ने बताया कि नाबालिक लड़की ने अपने सोशल मीडिया (फेसबुक वॉल) पर कन्हैया लाल के मर्डर को लेकर कुछ लिखा था। जिसके बाद नाबालिक को एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल किया उसे जान से मारने की धमकी दी है. नाबालिक की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का (आईपीसी की धारा 506(2),507 और 509) मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
इससे पहले अमरावती में भी उमेश कोल्हे की एक पोस्ट की वजह से हत्या कर दी गई थी। उमेश कोल्हे ने बीजेपी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट किया था। बता दें कि उमेश कोल्हे की हत्या के बाद भी अमरावती में कई लोगों को धमकियां मिली थी। दूसरी तरफ, उदयपुर के कन्हैया लाल की हत्या 28 जून को कर दिया गया था। कन्हैया लाल ने नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाला एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद उसकी दुकान पर हत्या कर दी गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो