Mumbai Rains: मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश, पेड़ गिरने से मलाड में 1 की मौत, जानें ताजा हाल
मुंबईPublished: Jun 28, 2023 03:14:25 pm
Mumbai Rain Alert: बीएमसी के अनुसार, बुधवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुंबई शहर में 12.44 मिमी (मिलीमीटर) और पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 42.41 मिमी और 40.46 मिमी बारिश हुई।


मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश, कई जगहों पर भरा पानी
Mumbai Monsoon: एक दिन के ब्रेक के बाद बुधवार को मुंबई में फिर मूसलाधार बारिश शुरू हुई। जिससे शहर के कई निचले हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगहों पर जलजमाव हो गया और कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इस बीच, मलाड इलाके (Malad) में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को मुंबई और उसके उपनगरों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।