scriptहत्या के बाद पत्नी को घर में ही दफ़न कर आरोपी हुआ था फरार | mumbai murder aqqused arrest | Patrika News

हत्या के बाद पत्नी को घर में ही दफ़न कर आरोपी हुआ था फरार

locationमुंबईPublished: Dec 02, 2019 01:35:17 am

Submitted by:

Nagmani Pandey

हत्या के बाद पत्नी को घर में ही दफ़न कर आरोपी हुआ था फरार
पड़ोसियों के शिकायत के बाद खुला हत्या का राज
डेथ सर्टिफिकेट नहीं मिलने पर घर में किया था दफ़न
पत्रिका न्यूज नेटवर्क

हत्या के बाद पत्नी को घर में ही दफ़न कर आरोपी हुआ था फरार

हत्या के बाद पत्नी को घर में ही दफ़न कर आरोपी हुआ था फरार


मुंबई. जेजे मार्ग पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले पति को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्नी की हत्या करने के बाद उसका अंतिम संस्कार करने के लिए दफन भूमि गया था। लेकिन, वहां पर जब मृत्यु प्रमाण पत्र मांगा गया तब वह लौट गया और फिर किराए के घर में पत्नी को बंद कर फरार हो गया। घर से बदबू आने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मकान मालिक को बुलाया जिसके बाद पत्नी की हत्या करनेवाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम आरिफ खान है।
दरअसल आरोपी 12 नवंबर की देर रात निशा खान का शव लेकर गोवंडी कब्रिस्तान पहुंचा था। लेकिन दफनाने से पहले उससे मृत्यु प्रमाणपत्र मांगा गया। इसके बाद मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के बहाने वह निशा का शव दोबारा जेजे मार्ग इलाके में स्थित किराए के घर में लाया और वहीं रख कर बाहर से ताला लगा कर फरार हो गया। इसके कुछ दिनों बाद शव सडऩे के चलते आसपास बदबू फैली तो पड़ोसियों ने मामले की जानकारी मालिक को दी। मकान मालिक ने दूसरी चाबी से घर खोला तो वहां सड़ी हुई अवस्था में शव मिला।
सिर पर किया गया था वार
जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो खुलासा हुआ कि निशा की मौत उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार करने के चलते हुई थी। इसके बाद पुलिस ने फरार खान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाशी शुरू की थी तब उसके मोबाइल के जरिए पुलिस को उसकी लोकेशन मिली।
बदल रहा था लोकेशन
पुलिस को यह तो पता चल गया कि आरोपी मध्य प्रदेश में है। लेकिन, वह बार-बार जगह बदल रहा था। इसके बाद पुलिस की एक टीम मध्य प्रदेश पहुंची और खान को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी निशा दूसरे लोगों सेे बातचीत करती थी। उसे शक था कि उसके विवाहेतर संबंध हैं। इसके अलावा शादी के बाद उसने खुलासा किया था कि पहले वह दो बार गर्भपात करा चुकी थी।
अक्सर होता था झगड़ा
इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। 12 नंवबर को खान काम के बाद घर लौटा तब निशा ने उससे वाशिंग मशीन दिलाने के लिए कहा। लेकिन खान ने पैसे न होने की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसने निशा को धक्का दे दिया। वह नीचे गिर पड़ी और उसके सिर में चोट लग गई जिससे वह चिल्लाने लगी।। खान घर से बाहर निकल गया। खान जब वापस लौटा तब देखा कि निशा की मृत्यु हो चुकी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो