scriptMumbai News : कोरोना से महामुंबई बेहाल, लगभग दो लाख केस | Mumbai News | Patrika News

Mumbai News : कोरोना से महामुंबई बेहाल, लगभग दो लाख केस

locationमुंबईPublished: Jul 20, 2020 04:01:24 pm

Submitted by:

Binod Pandey

महामारी का कहर: एक दिन में रिकॉर्ड 9,518 मरीज बढ़े, महाराष्ट्र में 3.10 लाख से ज्यादा संक्रमित
1.69 लाख लोग ठीक हो चुके, 1.28 संक्रमितों का उपचार जारी
कोरोना से राज्य में अब तक 11,854 लोगों की मौत

Mumbai News : कोरोना से महामुंबई बेहाल, लगभग दो लाख केस

Mumbai News : कोरोना से महामुंबई बेहाल, लगभग दो लाख केस

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। रिकॉर्ड 9,518 नए मामलों के साथ रविवार को राज्य में संक्रमितों की संख्या 3.10 लाख को पार कर गई। इनमें 1.69 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.28 लाख से ज्यादा संक्रमितों का उपचार जारी है। 24 घंटे के भीतर 258 मरीजों ने दम तोड़ दिया। राज्य में कोरोना अब तक 11,854 लोगों की जान ले चुका है। मुंबई, ठाणे, रायगड और पालघर को समेटे महामुंबई क्षेत्र (एमएमआर) कोरोना के फैलाव से बेहाल है। महामुंबई में अब तक 1 लाख 99 हजार 835 संक्रमित मिले हैं, जिनमें 8220 की मौत हो चुकी है।
देश की आर्थिक राजधानी में आज 1038 नए मरीज मिले। इसके साथ संक्रमितों की कुल संख्या 1 लाख 1 हजार 388 हो गई। इनमें 71 हजार से ज्यादा ठीक हो चुके हैं जबकि 23,697 का इलाज जारी है। मायानगरी में महामारी 5,714 लोगों की जान ले चुकी है, जिसमें 64 मामले आज के हैं। ठाणे जिले में 75,111, पुणे में 54,624 और नासिक में 9,533 लोगों में अब तक संक्रमण की पुष्टि हुई है।
सबसे ज्यादा मरीज
महाराष्ट्र में देश के सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। राज्य में 15.64 लाख लोगों की जांच की गई है, जिनमें 19.85 प्रतिशत की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो देश में सबसे ज्यादा है। संक्रमितों का रिकवरी रेट 54.62 फीसदी है, जो राष्ट्रीय औसत से कम है। संक्रमितों की मृत्यु दर 3.82 प्रतिशत है, जो भी राष्ट्रीय औसत के मुकाबले अधिक है।
Mumbai News : कोरोना से महामुंबई बेहाल, लगभग दो लाख केस
ठाणे में 60 तो पुणे में 45 की मौत
ठाणे में आज 60 और पुणे जिल में 45 कोरोना मरीजों की मौत हुई। ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में 7, ठाणे मनपा में 12, नवी मुंबई में 8, कल्याण डोंबिवली (केडीएमसी) में 22, उल्हासनगर में 4 और भिवंडी में 7 लोगों की मृत्यु हुई। ठाणे शहर में 17,226, नवी मुंबई में 12,929, केडीएमसी में 18,115, उल्हासनगर में 5,855 भिवंडी में 3,310 मीरा भायंदर में 7,173 वसई विरार में 9,549 और पनवेल मनपा क्षेत्र में 5,335 संक्रमित अब तक मिले हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो