scriptMumbai News : मुंबई में 22,443 और ठाणे में 37,162 एक्टिव केस | Mumbai News | Patrika News

Mumbai News : मुंबई में 22,443 और ठाणे में 37,162 एक्टिव केस

locationमुंबईPublished: Jul 25, 2020 01:09:32 pm

Submitted by:

Binod Pandey

महामारी का कहर: पुणे में लगातार तीसरे दिन बढ़े तीन हजार से ज्यादा संक्रमित
महाराष्ट्र में 3.57 लाख मरीज, लगभग 2 लाख हो चुके ठीक
राज्य में कोरोना ले चुका 13,132 लोगों की जान

Mumbai News : मुंबई में 22,443 और ठाणे में 37,162 एक्टिव केस

Mumbai News : मुंबई में 22,443 और ठाणे में 37,162 एक्टिव केस

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार को 9,615 नए मामले सामने आए। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3.57 लाख को पार कर गई। इनमें 1 लाख 99 हजार 967 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं जबकि 1.43 लाख संक्रमितों का उपचार जारी है। राज्य में कोरोना से 13,132 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 278 मामले आज के हैं। पुणे और ठाणे में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। 3,381 नए मामलों के साथ पुणे में संक्रमितों की संख्या 69,919 और 1485 नए मरीजों के साथ ठाणे में संक्रमितों की संख्या 83 हजार को पार कर गई। राज्य में संक्रमितों का रिकवरी रेट 55.99 प्रतिशत व मृत्यु दर 3.68 फीसद है। अब तक की जांच में 19.98 प्रतिशत लोग पॉजिटिव मिले हैं, जो कि राष्ट्रीय औसत से बहुत ज्यादा है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 1057 लोग पॉजिटिव पाए गए। महानगर में अब तक 1 लाख 6 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 78 हजार 259 ठीक हो चुके हैं जबकि 22,443 का उपचार जारी है। मायानगरी में कोरोना से 5,984 लोगों की जान गई है, जिसमें 54 मामले आज के हैं। ठाणे में 37,162 और पुणे में 43,838 एक्टिव केस हैं। नासिक में अब तक 11,740 लोगों में संक्रमण कीक पुष्टि हुई है, जिनमें 6,478 कोरोना को मात दे चुके हैं।
ठाणे में 56 और पुणे में 74 की मौत
ठाणे जिले में 24 घंटे के भीतर 56 और पुणे में 74 लोगों की मौत हुई। पुणे शहर में उपचार के दौरान 49 लोगों ने दम तोड़ दिया। ठाणे मनपा क्षेत्र में 18,609, कल्याण डोंबिवली में 20,249, उल्हासनगर में 6,516, भिवंडी में 3,604, मीरा भायंदर में 7,874, वसई विरार में 10,685, नवी मुंबई में 14,495 और पनवेल मनपा क्षेत्र में 6,082 लोगों में अब तक संक्रमण की पुष्टि हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो