scriptMumbai News: मुंबई में युवक की हत्या कर लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंका, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार | Mumbai News: Accused Who Killed Youth And Threw The Body On The Railway Tracks, Wadala Railway Police Arrested | Patrika News

Mumbai News: मुंबई में युवक की हत्या कर लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंका, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

locationमुंबईPublished: Sep 28, 2022 04:15:30 pm

Submitted by:

Subhash Yadav

मुंबई में तिलक नगर स्टेशन के पास हत्या कर एक शख्स की लाश फेंक दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानिए क्या था पूरा मामला-

Mumbai_police.jpg

मुंबई पुलिस

Mumbai News: मुंबई के हार्बर मार्ग के तिलक नगर स्टेशन के पास एक युवक की हत्या कर लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक फरार आरोपी की तलाश कर रही है। यह पूरी घटना जुलाई 2021 में हुई थी।
ज्ञात हो कि वडाला रेलवे पुलिस ने हाल ही में मुख्य आरोपी विकास उर्फ आशाराम स्वामीदयाल पासवान को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जुलाई 2021 में हार्बर लाइन पर तिलक नगर रेलवे स्टेशन के बीच एक व्यक्ति की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। रेलवे ट्रैक पर लाश को फेंककर हादसे का रंग देने की कोशिश की गई थी।
यह भी पढ़ें

Pune News: पुणे में भिडे पुल के पास हुई हत्या का केस सुलझा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया अरेस्ट; जानें मामला

वहीं इस मामले में प्रदीप सिंह ने वडाला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी उनके भाई अजय कुमार सिंह की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है। जिसके बाद वडाला पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सानपाड़ा के आरोपी जॉन आदिमलंग हरिजन (23) और उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी अखिलेश कुमार दुबे (34) को अगस्त 2021 में हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
गौर हो कि रेलवे पुलिस इस वारदात के मुख्य आरोपी व एक अन्य साथी की तलाश कर रही थी। इसी बीच कुछ दिन पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी विकास कलवा में है। जिसके बाद वडाला पुलिस पहुंची और कलवा इलाके से आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही वडाला रेलवे पुलिस ने बताया कि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो