scriptMumbai News : खुदाई में मिली भगवान महावीर की प्राचीन मूर्ति | Mumbai News : Ancient statue of Lord Mahavir found in excavation | Patrika News

Mumbai News : खुदाई में मिली भगवान महावीर की प्राचीन मूर्ति

locationमुंबईPublished: Aug 23, 2019 02:34:11 pm

Submitted by:

Binod Pandey

मूर्ति निकलवा कर, कागजी कार्यवाही के बाद भगवान महावीर की मूर्ति को मनोर स्थित एक जैन उपासक केंद्र में रखवा दिया गया है। और मूर्ति मिलने की जानकारी पुरातत्व विभाग को दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के पता चला सकेगा कि मूर्ति कितने वर्षो पुरानी है और किस धातु की बनी है।

Mumbai News : खुदाई में मिली भगवान महावीर की प्राचीन मूर्ति

Mumbai News : खुदाई में मिली भगवान महावीर की प्राचीन मूर्ति

पालघर. जिले के मनोर इलाके में खुदाई के दौरान भगवान महावीर की एक प्राचीन मूर्ति मिली है। मनोर निवासी गणपत भोईर घर निर्माण के नींव की खुदाई करवा रहे थे। मिट्टी खुदाई के दौरान एक बड़ा पत्थर टकरा गया। इसके बाद गणपत नींव की खोदाई को बंद करा दिया । गणपत ने मजदूरों की मदद से धीरे धीरे हाथो के सहारे खोदाई की तो मिट्टी में भगवान महावीर की करीब दो फिट की मूर्ति मिली है। जानकारी मिलते ही लोग मौके पर भगवान महावीर के दर्शन करने पहुचने लगे। सूचना मिलते ही इलाके पुलिस और तहसील के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए । अधिकारियों ने खुदाई और मूर्ति के बारे आवश्यक जानकारी गणपत और स्थानीय लोगों से लिया। और मूर्ति निकलवा कर, कागजी कार्यवाही के बाद भगवान महावीर की मूर्ति को मनोर स्थित एक जैन उपासक केंद्र में रखवा दिया गया है। और मूर्ति मिलने की जानकारी पुरातत्व विभाग को दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के पता चला सकेगा कि मूर्ति कितने वर्षो पुरानी है और किस धातु की बनी है। वही स्थानीय लोगों का कहना है,कि भगवान महावीर की यह मूर्ति सैकड़ों वर्ष पुरानी हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो