scriptMumbai News : भिवंडी में मनपा के खिलाफ दहीहांडी फोड़ो आंदोलन | Mumbai News : Dahihandi bust movement against Bhiwandi corporation | Patrika News

Mumbai News : भिवंडी में मनपा के खिलाफ दहीहांडी फोड़ो आंदोलन

locationमुंबईPublished: Aug 24, 2019 02:55:40 pm

Submitted by:

Binod Pandey

मनपा प्रशासन की निष्क्रियता का विरोध करते हुए सड़क के गड्ढ़ों पर दहीहंडी फोड़ो आंदोलन किया।

Mumbai News : भिवंडी में मनपा के खिलाफ दहीहांडी फोड़ो आंदोलन

Mumbai News : भिवंडी में मनपा के खिलाफ दहीहांडी फोड़ो आंदोलन

भिवंडी. बरसात में शहर की सारी सड़कें गड्ढ़ामय होने के कारण गोकुल अष्टमी और गणेश उत्सव पर लोगों की दुश्वारी के मद्देनजर भिवंडी संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुहास बोंडे के नेतृत्व में शुक्रवार को मनपा प्रशासन के विरोध में वंजारपट्टी नाका से कल्याण नाका के बीच भिवंडी कोर्ट के सामने सड़क के गड्ढों में दही-हंडी फोड़ा गया।

सुहास बोंडे के मुताबिक शनिवार को दही हांडी और फिर उसके तुरंत बाद होने वाले गणेश उत्सव के मौके पर भी मनपा प्रशासन ने रास्तों की गड्ढ़ों की भराई नहीं की। इससे दही हांडी उत्सव के लिए गोविंदापथक के जत्थे रास्ते में परेशान होंगे। यदि ऐसे मौके पर कोई दुर्घटना घटती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। समिति ने मनपा प्रशासन की निष्क्रियता का विरोध करते हुए सड़क के गड्ढ़ों पर दहीहंडी फोड़ो आंदोलन किया। इस अवसर पर बाबूलाल बोदुल, प्रवीण जैन, संजय चौहान, सुहास बचुटे हुसनोद्दीन शेख (एचएम बाबू), राजू बजाज, अल्ताफ अंसारी और दीप्ति देशमुख आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो