scriptMumbai News : राजस्थानी गीतों पर फैशन शो, घूमर पर झूमी महिलाएं | Mumbai News : Fashion show on Rajasthani songs, women dance on Ghoom | Patrika News

Mumbai News : राजस्थानी गीतों पर फैशन शो, घूमर पर झूमी महिलाएं

locationमुंबईPublished: Aug 22, 2019 02:02:17 pm

Submitted by:

Binod Pandey

-सावन की फुहार कार्यक्रम का आयोजन किया
-विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत

Mumbai News : राजस्थानी गीतों पर फैशन शो, घूमर पर झूमी महिलाएं

Mumbai News : राजस्थानी गीतों पर फैशन शो, घूमर पर झूमी महिलाएं

मीरा भायंदर. ओजस नारी फाउंडेशन व गौड़ ब्राह्मण वेल्फेयर एसोसिएशन ने भायंदर पश्चिम के राधेश्याम ग्राउंड में सावन की फुहार नामक कार्यक्रम का आयोजन किया। फैशन शो में 80 वर्ष तक की महिलाओं ने हिस्सा लेकर शो की शोभा बढ़ाई।

राजस्थानी गीतों की ताल पर फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने राजस्थानी वेषभूषा में मंच पर उतर कर भायंदर में राजस्थान की खुशबू बिखेर दी। महिलाओं ने जब मंच से अपना परिचय राजस्थानी भाषा में दिया तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र मेहता ने कहा कि महिलाओं ने जिस जज्बे के साथ मंच पर आ कर अपना परिचय दिया वो सराहनीय है। सुंदरता अंदर से होती है जो आज इस कार्यक्रम में दिखी। मेहता ने कहा मुझे गर्व है कि मैं मीरा भायंदर का रहवासी हूं और शहर को सक्षम और सुंदर बनाना मेरा प्रथम कर्तव्य है।

कार्यक्रम में महिलाओं ने बाल कृष्ण को सजा-धजा कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। आयोजन में राजस्थानी संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राजस्थानी व्यंजनों का लोगों ने लुत्फ उठाया। संगीत नृत्य के साथ लकी ड्रा रखा गया था। इस अवसर पर महापौर डिंपल मेहता, नगरसेवक डॉ सुशील अग्रवाल, सुरेश खंडेलवाल समेत संस्था की स्वाति अग्रवाल, कविता शर्मा, रेखा शर्मा, रमा मिश्रा, संगीता शर्मा, कल्पना चतुर्वेदी, मधु शर्मा, सुशीला शर्मा, गौरी माथुर, हेमलता कट्टा, मंजू शर्मा, सुमन चौहान, कोमल अग्रवाल, निरुपा दवे सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। मंच का संचालन योगिता शर्मा और गायत्री पंचलंगीया ने किया।

ट्रेंडिंग वीडियो