जनवरी से जून 2022 तक वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के मुंबई डिवीजन ने करीब 995 यात्रियों का सामान बरामद किया, जिसमें दैनिक औसत 5.54 कीमती सामान था। 2021 में दैनिक औसत लगभग 3.35 था।
सेंट्रल रेलवे ने जनवरी से जून 2022 के बीच लगभग 1.89 करोड़ रुपये मूल्य के 689 यात्रियों का सामान पाया गया था। इन 689 यात्रियों में से 354 यात्रियों का 1.17 करोड़ रुपये का सामान मुंबई मंडल से बरामद किया गया था। सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि मुंबई मंडल के अलावा नागपुर मंडल के 81, भुसावल मंडल के 143, पुणे मंडल के 73 और सोलापुर मंडल के 38 यात्रियों का करोड़ों का सामान मिला है।
दूसरी तरफ, वेस्टर्न रेलवे में जनवरी और जून 2022 के बीच करीब 2.3 करोड़ रुपये मूल्य के 1,109 यात्रियों का सामान मिला, जिसमें से 1.41 करोड़ रुपये का 641 यात्रियों का सामान मुंबई मंडल का निकला। ऐसे में लोकल ट्रेनों में खोए सामान को लौटाकर रेलवे यात्रियों की बहुत मदद कर रहा है।