scriptMumbai News : नवी मुंबई क्षेत्र में आम लोगों के लिए सिडको बनाएगी 90 हजार घर | Mumbai News : SIDCO to build 90 thousand houses in Navi mumbai | Patrika News

Mumbai News : नवी मुंबई क्षेत्र में आम लोगों के लिए सिडको बनाएगी 90 हजार घर

locationमुंबईPublished: Aug 23, 2019 01:18:54 pm

Submitted by:

Binod Pandey

गृह निर्माण योजना के लिए 19 हजार करोड़ मंजूर
पिछले साल 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री कर चुके हैं प्रोजेक्ट का भूमिपूजन

Mumbai News : नवी मुंबई क्षेत्र में आम लोगों के लिए सिडको बनाएगी 90 हजार घर

Mumbai News : नवी मुंबई क्षेत्र में आम लोगों के लिए सिडको बनाएगी 90 हजार घर

नवी मुंबई. सिडको महामंडल की बैठक में नवी मुंबई शहर में लगभग 90 हजार घर बनाने के लिए 19 हजार करोड़ रुपए खर्च की मंजूरी दे दी गई है। परिवहन केंद्रित विकास संकल्पना के आधार पर गृह निर्माण योजना के अंतर्गत नवी मुंबई के विभिन्न नोड में आम लोगों के लिए आशियाना बनाने का संकल्प लिया गया है।

सिडको महामंडल ने मध्यम वर्गीय एवं अल्प उत्पन्न गट के लिए वर्ष 2018 में महा-गृह निर्माण योजना की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह निर्माण के लिए ट्रांजिट ओरिएंटेड डवलपमेंट पर जोर दिया था। इस नीति के तहत बस टर्मिनल, रेल्वे स्टेशन, परिवहन सुविधा वाले क्षेत्र में, जहां घर और कार्यालय विकसित किए जाने हैं। इसी नीति को लेकर सिडको ने नवी मुंबई शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गृह निर्माण योजना तैयार की है। योजना का भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 18 दिसंबर को किया था।
कमजोर तबके के लिए 53,493 घर
योजना के तहत सिडको कुल 89,771 घर बनाएगा, जिनमें 53,493 घर आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर तबके एवं 36,288 घर कम आय वर्ग के लोगों के लिए बनाए जाएंगे। तलोजा नोड सहित खारघर, कलंबोली, नवीन पनवेल में बस टर्मिनस, कलंबोली एवं वाशी में ट्रक टर्मिनल तथा सानपाड़ा, जुईनगर, खारघर, वामनडोंगरी, खारकोपर, मानसरोवर, खांदेश्वर रेल्वे स्टेशन के फोरकोर्ट एरिया में घर बनाने का निर्णय लिया गया है।

पहले चरण में बनेंगे 20,448 घर
गृह निर्माण परियोजना के पहले चरण में 20,448 घर बनाए जाएंगे। दूसरे चरण में 21,564 तथा तीसरे चरण में 21,517 एवं चौथे चरण में 23,432 घर बनाने का संकल्प है। इन घरों को बनाने की जिम्मेदारी अलग-अलग कंपनियों को सौंपी गई है। सिडको के प्रबंध निदेशक लोकेश चंद्र ने कहा कि इस गृह निर्माण योजना के तहत हमने आज तक आम लोगों को कम कीमत में घर देने का काम किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो