scriptMumbai news : सामाजिक सद्भावना का प्रतीक बना पत्रिका का हरयालो मुंबई अभियान | Mumbai news : Social organisations given hands to neem plantation | Patrika News

Mumbai news : सामाजिक सद्भावना का प्रतीक बना पत्रिका का हरयालो मुंबई अभियान

locationमुंबईPublished: Jul 22, 2019 04:58:26 pm

Submitted by:

Binod Pandey

भिवंडी के चाचा नेहरू स्कूल में मना हरित प्रदेश महोत्सव, लगाए नीम के पौधे
प्रदूषण के विष को जड़ से नष्ट करने को उठे कई हाथ

 

patrika pic

Mumbai news : सामाजिक सद्भावना का प्रतीक बना पत्रिका का हरयालो मुंबई अभियान

भिवंडी. प्रदूषण किसी को बीमार करने में भेदभाव नहीं दिखाता तो इसके खिलाफ लड़ाई में हम क्यों बंट रहे हैं? एक साथ आकर प्रदूषण के जहर को उगलने वाले सर्प का फन कुचलें और प्रदूषण मुक्त माहौल को बनाने में एक दूसरे का साथ भी दें। हरयालो मुंबई का संकल्प लेकर एकजुट हुए सैकड़ों लोगों का संकल्प इसी तरह से दिखा। अवसर था पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान का। भिवंडी के चाचा नेहरू स्कूल प्रांगण में रविवार को लोगों का कारवां इसीलिए जुटा कि सबको वातावरण में प्रदूषण के विषाणुओं को नीम की कड़वाहट से दूर कर हवा में अमृत घोलना है। पत्रिका की इस मुहिम में मारवाड़ी महासभा, माहेश्वरी समाज, मुस्लिम समाज, हिंदीभाषी सहित अन्य कई समाजिक संस्थाओं ने उत्साह से भागीदारी दिखाई। समाज के सभी अग्रणियों ने नीम पौधे रोपे।

इस अवसर पर महिलाएं एक ही वेशभूषा मेंं जुटी मानो कोई त्योहार हो। स्कूल परिसर के चारों ओर पौधे लगा गए। स्कूल के ट्रस्टियों ने भी पौधों के संरक्षण का भरोसा जताया। उपस्थित लोगों ने पौधे संरक्षण के साथ पर्यावरण की रक्षा का बीड़ा उठाने की शपथ भी ली। आयोजन में मारवाड़ी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश राठी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चांदमल शारदा, ठाणे जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठी, भिवंडी अध्यक्ष पिंटू कुमावत, किशनगोपाल राठी, सहयोगी शिक्षण संघ के उपाध्यक्ष मनछालाल जैन, सचिव त्रिलोकचंद जैन, पूर्व विधायक राशिद ताहिर मोमिन, भिवंडी पावरलूम फैडरेशन के सचिव शफीक, भिवंडी यातायात पुलिस के प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त दिनेश कटके, अनगांव गोपाल गौशाला के ट्रस्टी घनश्याम मोथा, राजेश काकानी, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की राष्ट्रीय सचिव सुमन अग्रवाल, भिवंडी माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष सीमा डागा, अग्रवाल समाज के रूपेश अजीतसरिया, सावधान फाउंडेशन के संस्थापक प्रेमनारायण सिंह, सांस्कृतिक मंत्री सुरेंद्र यादव, जॉॅइंट्स ग्रुप के अध्यक्ष कुमार रामू, गगन जैन, सोहराब सिद्दीकी, कितबुनिशा, साजिद शेख, लक्ष्मीकांत मूंदड़ा और एडवोकेट साकिर हुसैन अंसारी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो