script

Mumbai News: अंधेरी में प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसी महिला, हेड कांस्टेबल ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो

locationमुंबईPublished: Sep 26, 2022 10:12:30 pm

मुंबई के अंधेरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर एक महिला प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फस गई। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जहां महिला चर्चगेट बोर्ड फास्ट लोकल से उतरते समय गिर गई।

andheri_station.jpg
मुंबई के अंधेरी स्टेशन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ट्रेन से गिरकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में फंस गई। इसके बाद महिला ट्रेन के नीचे गिरने वाली थी। लेकिन जैसे ही वहां मौजूद हेड कांस्टेबल मुनीशंकर मिश्रा को इस बात की भनक लगी, वह बिना देरी किए मौके पर पहुंचा और महिला की जान बचा ली। ये पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इस घटना का वीडियो सामने आया है, जो काफी चौकाने वाला है। ये घटना 23 सितंबर की रात करीब 8:56 बजे की है। हेड कांस्टेबल मुनीशंकर मिश्रा प्लेटफॉर्म पर चक्कर लगा रहे में थे, इस दौरान उन्होंने एक महिला को चर्चगेट फास्ट लोकल ट्रेन से गिरते हुए देखा। जिसके बाद वह फौरन दौड़कर मौके पर पहुंच गए और समय रहते महिला को बचा लिया।
यह भी पढ़ें

Maharashtra News: ठाणे में काला जादू में शामिल होने जा रही थीं दो लड़कियां, फर्जी साधू सहित 8 गिरफ्तार

बता दें कि महिला ट्रेन से गिरकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की जगह में जाकर फस गई। यह देख उसने महिला यात्री को उसी चलती ट्रेन के नीचे जाने से बचा लिया। इसके बाद अन्य यात्रियों की मदद से उसे स्टेशन मास्टर के ऑफिस ले जाया गया। यहां महिला ने अपना नाम जोशना भराने बताया और वो हॉस्पिटल जाने से मना कर दिया। महिला ने आरपीएफ अंधेरी कर्मियों को उनकी जान बचाने के लिए धन्यवाद दिया।
https://twitter.com/hashtag/Watch?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
लोग अक्सर चलती ट्रेन में दरवाजे पर खड़े होने या चलती ट्रेन से नीचे उतरने का प्रयास करते हैं। जबकि उनको मालूम है कि ये जानलेवा है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। अगर हेड कांस्टेबल सही समय पर नहीं पहुंचा होता, तो महिला की जान जा सकती थी। हेड कॉन्स्टेबल ने समय रहते ही महिला की जान बचा ली।

ट्रेंडिंग वीडियो