scriptMumbai: देवनार में 2,500 किलोग्राम से अधिक गोमांस जब्त, पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार | Mumbai: Over 2,500 kg beef seized in Deonar, 10 people arrested by police | Patrika News

Mumbai: देवनार में 2,500 किलोग्राम से अधिक गोमांस जब्त, पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

locationमुंबईPublished: Jul 07, 2022 08:08:16 pm

Submitted by:

Siddharth

मुंबई के देवनार से बड़ी खबर आ रही है। मुंबई पुलिस ने उपनगर देवनार में 2,500 किलोग्राम से अधिक गोमांस जब्त किया है और इस सिलसिले में कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।

arrest.jpg

Crime

मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुरुवार को मुंबई पुलिस ने उपनगरीय देवनार में 2,500 किलोग्राम से अधिक गोमांस जब्त किया है। इस मामले में 10 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इस घटना की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है। देवनार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक पशु कल्याण संगठन की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने सुबह घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड पर प्रतिबंधित मांस को जब्त कर लिया।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने तीन वाहनों को जब्त किया और मांस के परिवहन में शामिल 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि गोमांस कथित तौर पर शफीक टाडा की मदद से मालेगांव से लाया गया था और साजिद कुरैशी के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति को दिया जाना था।
यह भी पढ़ें

Mumbai: कन्हैया लाल का समर्थन करने पर नाबालिग लड़की को मिली जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि जब्त किए गए गोमांस के नमूने फोरेंसिक लैब में टेस्ट के लिए भेजे जाएंगे। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम, और जानवरों के प्रति क्रूरता अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
बता दें कि इससे पहले भी महाराष्ट्र पुलिस ने पालघर के कासा इलाके से 21,018 किलोग्राम गोमांस जब्त किया था। साथ ही इस मामले में तमिलनाडु के दो व्यक्तियों (राजेंद्र और रंजीत कुमार) को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी कथित तौर पर इस गोमांस को एक कंटेनर ट्रक में तमिलनाडु से ठाणे ले जा रहे थे। पालघर पुलिस द्वारा पकड़े गए बीफ की कीमत 20.6 लाख रुपये बताया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो