script

Corona : कोरोना से मृत 68 वर्षीय फिलीपींस नागरिक भी मरकज में हुआ था शामिल

locationमुंबईPublished: Apr 01, 2020 07:20:23 pm

Submitted by:

Nagmani Pandey

नवी मुंबई ( Navi Mumbai ) के नूर मस्जिद (Noor Masjid में रुका था
7 लोगों तक फैलाया कोरोना वायरस (corona virus )

Corona : कोरोना से मृत 68 वर्षीय फिलीपींस नागरिक भी मरकज में हुआ था शामिल

Corona : कोरोना से मृत 68 वर्षीय फिलीपींस नागरिक भी मरकज में हुआ था शामिल

नागमणि पांडेय
मुंबई. पिछले रविवार को फिलीपींस का रहने वाला 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत कोरोना से हुआ था, उसको लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। यह बुजुर्ग 3 मार्च से 10 मार्च तक दिल्ली (Delhi ) के निजामुद्दीन ( Nizamuddin ) स्थित तब्लीगी जमात के मरकज (Markaz ) में ही मौजूद था।इसके साथ 10 लोग और गए थे।
दिल्ली स्थित निजामुद्दीन में 1 से 15 मार्च के बीच निजामुद्दीन में जमात का आयोजन हुआ था। 68 साल का ये शख्स फिलीपींस के 10 नागरिकों के समूह के साथ 3 मार्च को मुंबई एयरपोर्ट पर आया था। इसके बाद ये राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली गया। जिसके बाद निजामुद्दीन में आयोजित मरकज पहुंचा था। उसके बाद वहां से वापस नवी मुंबई आने के बाद वाशी स्थित नूर मस्जिद में ठहरा हुआ था। इस दौरान उसे तबियत खऱाब होने पर अपने निजी डॉक्टरों को दिखाया। उसे कोरोना के लक्षणा पाए जाने पर 12 मार्च को इसे कस्तूरबा अस्पताल भेज दिया गया। यहां जांच के बाद इस शख्स को पॉजिटिव पाया गया। इस संदर्भ में नवी मुंबई मनपा के आरोग्य अधिकारी ने बताया की यह व्यक्ति शुरूआत में जांच के दौरान अपनी ट्रैवल जानकारी छिपा रहा था। अस्पताल में लगभग 6 दिन रहने के बाद उसके यात्रा की पूरी जानकारी मिली। जिसके बाद इसकी सूचना दिल्ली के अधिकारियो को दिया था।

संपर्क में आए सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए
फिलीपींस के इस नागरिक के संपर्क में आने वाले 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से दो इसके ग्रुप के सदस्य है जब की एक मस्जिद का पदाधिकारी है, इसके अलावा पदाधिकारी का बेटा, पोता और उसके घर की नौकरानी भी पॉजिटिव पाई गई है। राज्य के मंत्री असलम शेख ने आवाहन किया है कि मुंबई शहर या राज्य के किसी शहर का व्यक्ति मरकज में शामिल हुआ है तो खुद की पहले मेडिकल जांच करा ले। इसके साथ ही खुद को 14 के लिए घर में कोरन टाइन कर ले।