scriptजन्माष्टमी के अवसर पर मुंबई पुलिस के बैंड ने किया शानदार प्रदर्शन, ‘मच गया शोर’ की धुन बजाकर जीत लिया सभी का दिल | Mumbai Police band performed brilliantly on the occasion of Janmashtami, won everyone's heart by playing the tune of 'Mach Gaya Shor' | Patrika News

जन्माष्टमी के अवसर पर मुंबई पुलिस के बैंड ने किया शानदार प्रदर्शन, ‘मच गया शोर’ की धुन बजाकर जीत लिया सभी का दिल

locationमुंबईPublished: Aug 19, 2022 05:01:31 pm

Submitted by:

Siddharth

देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसके साथ ही जन्माष्टमी के दूसरे दिन यानी इस साल आज दही हांडी का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस बीच बैंड ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर फिल्म खुददार से मच गया शोर सारी नगरी रे गाने को परफॉर्म किया।

mumbai_police.jpg

mumbai police

देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसके साथ ही जन्माष्टमी के दूसरे दिन यानी इस साल आज दही हांडी का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस बीच मुंबई पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर लोगों के साथ-साथ उनके बैंड खाकी स्टूडियो पर अपनी मनोरंजक प्रतिक्रियाओं के साथ व्यापक लोकप्रियता अर्जित की है।
शुक्रवार को बैंड ने कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर फिल्म खुद्दार से मच गया शोर सारी नगरी रे गाने को परफॉर्म किया। इस शानदार प्रदर्शन का एक वीडियो मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में बैंड के सदस्यों को, कुर्सियों पर बैठे, बांसुरी, तुरही, और अन्य वाद्ययंत्रों को हिंदी गीत की धुन पर बजाते हुए दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें

Mumbai News: चिल्ड्रेन होम में चार नाबालिगों ने की 16 साल के लड़के की पीट-पीटकर की हत्या, दो का है आपराधिक रिकॉर्ड

बता दें कि सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि मुंबई पुलिस खाकी स्टूडियो में मनाई जा रही कृष्ण जन्माष्टमी 2022 पर अमिताभ बच्चन का मच गया शोर। मुंबई पुलिस ने जैसे ही इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया, यूजर्स खुद को रोक नहीं पाए और कमेंट सेक्शन को तारीफों से पूरा भर दिया। एक यूजर ने लिखा, शानदार किया।
https://twitter.com/hashtag/KhakiStudio?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि यह पहली दफा नहीं है जब मुंबई पुलिस ने बैंड से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया हैं। खाकी स्टूडियो हर खास अवसर पर अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लेता है। इससे पहले इस साल की शुरुआत में बैंड ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज से श्रीवल्ली सांग बजाया था। फिल्म ने अपने गानों के साथ दर्शकों के बीच काफी धूम मचा दी थी और मुंबई पुलिस ने इस मौके का फायदा उठाया और एक शानदार शो किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो